{"_id":"6148c4eec4411c016c39d017","slug":"gulshan-grover-birthday-special-interesting-facts-about-bad-man-of-bollywood-industry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: स्कूल फीस भरने के लिए डिटर्जेंट पाउडर बेचा करते थे गुलशन ग्रोवर फिर यूं बने बॉलीवुड के 'बैड मैन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: स्कूल फीस भरने के लिए डिटर्जेंट पाउडर बेचा करते थे गुलशन ग्रोवर फिर यूं बने बॉलीवुड के 'बैड मैन'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Tue, 21 Sep 2021 08:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत ने दर्शकों को एक से बढ़कर एक दिग्गज हीरो और हीरोइन तो दिए हैं साथ ही कुछ ऐसे जबरदस्त खलनायक भी दिए जिनकी अदायगी ने हर किसी को हैरान कर दिया। बॉलीवुड के ऐसे ही बेहद मशहूर खलनायक कहे जाते हैं गुलशन ग्रोवर जिन्हें दुनिया 'बैड मैन' के नाम से जानती है। आंखों में चमक और होठों पर ढीठ सी हंसी लेकर सामने वाले से उसका सबकुछ छीन लेने वाले खलनायक के किरदार में गुलशन ग्रोवर को काफी पसंद किया गया। उनके अभिनय इतना जबरदस्त होता है कि जब जब वो पर्दे पर आए उन्हें दर्शकों ने खौफ और नफरत की निगाह से ही देखा।
संघर्षों में गुजरा बचपन फिर यूं बने जबरदस्त खलनायक
गुलशन ग्रोवर बेहद कम ही फिल्मों में सकारात्मक किरदार में दिखें। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने खलनायक का ही किरदार निभाया। उन्होंने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। गुलशन ग्रोवर ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड, जर्मन, ऑस्ट्रेलियन, ईरानी, ब्रिटेन जैसी कई विभिन्न भाषाओं में काम किया। 21 सितंबर 1955 में जन्में गुलशन ग्रोवर इस साल अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : File Photo
गुलशन ग्रोवर का बचपन बेहद गरीबी में बीता था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि, 'मैंने अपने जीवन में बहुत उतार-चढ़ाव देखा। मेरा बचपन बहुत बुरे हालातों से गुजरा। मुझे आज भी याद है कि मेरा स्कूल दोपहर का था लेकिन मैं सुबह से ही अपनी यूनिफॉर्म पहन कर निकल जाया करता था। हर सुबह मैं अपने घर से दूर बड़ी बड़ी कोठियों में बर्तन और कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर बेचा करता था'।
3 of 5
गुलशन ग्रोवर
आगे उन्होंने कहा, 'कि मैं ये सब बेचकर पैसे कमाता था। उन कोठियों में रहने वाले मुझसे सामान खरीद लिया करते थे क्योंकि वो चाहते थे कि मैं पढ़कर कुछ बड़ा कर सकूं। मैं गरीबी से कभी घबराया नहीं इसकी वजह ये थी कि मेरे पिता ने हमेशा मुझे ईमानादारी से रहना सिखाया था। उन दिनों हमारे पास खाने के लिए पैसे नहीं थे और हमें कई दिनों तक भूखा रहना पड़ता था। मुंबई आने के बाद भी हालात काफी समय तक ऐसे ही थे लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया था और अभिनय सीखा था। लंबे समय तक थिएटर में काम करने के बाद उन्होंने मुंबई आने का फैसला किया था। गुलशन ग्रोवर पहली बार फिल्म 'हम पांच' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने छोटा ही किरदार निभाया था। इसके अलावा वो 'बुलंदी', 'रॉकी', 'सदमा', 'अंदर बाहर' और 'वीराना' में नजर आए लेकिन उन्हें असली पहचान मिली थी फिल्म 'राम-लखन' से।
विज्ञापन
5 of 5
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'राम लखन' में गुलशन ग्रोवर के किरदार का नाम बैड मैन था। इस फिल्म में उनका किरदार इतना जबरदस्त मशहूर हुआ कि इंडस्ट्री में उन्हें इसी नाम से बुलाया जाने लगा। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जब मैंने फिल्मों में एंट्री ली तो मुझे महसूस हुआ कि मैं एक स्टार बनना चाहता हूं। मैंने फिर खलनायक बनने का सोचा। उन्होंने कहा कि फिल्मों में खलनायक की जिंदगी लंबी होती है। उनकी लंबी उम्र, व्यक्तिगत घमंड उनके लुक्स पर नहीं बल्कि प्रदर्शन पर आधारित होता है। मुझे कुछ ऐसा ही करना था इसलिए मैंने ये रास्ता चुना'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।