फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी पिता के साथ जूस बेचते थे गुलशन कुमार और फिर बन गए करोड़ों के मालिक

Sun, 05 May 2019 11:23 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 05 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Gulshan kumar birth anniversary here 5 lesser known facts about his life
gulshan kumar
5 मई यानि आज गुलशन कुमार का बर्थडे है। अगर आज गुलशन कुमार हमारे बीच होते तो 63 साल के होते। एक छोटी सी म्यूजिक कैसेट कंपनी से बिजनेस की शुरुआत करने वाले गुलशन कुमार ने म्यूजिक की दुनिया में तहलका मचा दिया था, लेकिन दिल्ली के एक छोटे से इलाके से मुंबई पर राज करने वाले गुलशन कुमार की सफलता कई लोगों को रास नहीं आई और 12 अगस्त 1997 को उनकी हत्या कर दी गई। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।
Gulshan kumar birth anniversary here 5 lesser known facts about his life
Gulshan Kumar
बचपन में गुलशन कुमार जूस की दुकान पर अपने पिता का हाथ बंटाते थे और यहीं से उनका बिजनेस में इंट्रेस्ट हो गया और इस कमाई से उन्होंने कई अच्छे काम किए। गुलशन कुमार ने अपने धन का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए दान करके एक मिसाल कायम की। उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए नि: शुल्क भोजन उपलब्ध कराता है।
Gulshan kumar birth anniversary here 5 lesser known facts about his life
gulshan kumar
सफलता के दौर में गुलशन कुमार पर चोरी का आरोप लगाया गया था। रेडिफ के अनुसार, उन्होंने लोकप्रिय साउंडट्रैक की कम लागत वाली प्रतियां बेचीं लेकिन जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया। कहा जाता है उस दौर में जब एक कैसेट 25 से 30 रुपये में बिका करते थे, गुलशन कुमार अपने कैसेट को 15 से 17 रुपये में बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gulshan kumar birth anniversary here 5 lesser known facts about his life
gulshan kumar
महज 10 साल में ही गुलशन कुमार ने टी सीरिज के बिजनेस को 350 मिलियन तक पहुंचाया था। गुलशन कुमार ने सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल, कुमार सानू जैसे कई सिंगर्स को लॉन्च भी किया। उन्होंने अपने भाई कृष्णन कुमार दुआ को भी बॉलीवुड में लॉन्च किया लेकिन वह सफल न हो सके।
विज्ञापन
Gulshan kumar birth anniversary here 5 lesser known facts about his life
Gulshan Kumar - फोटो : social media
साल 1992 में गुलशन कुमार भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बन गए थे। एक बार जब अबु सलेम ने गुलशन कुमार से हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए कहा तो गुलशन कुमार ने इनकार करते हुए कहा कि इतने रुपए देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। इसके बाद से ही वह अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आ गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed