फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या खत्म होने जा रही शाहरुख की 'बादशाहत', 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद उठाया ये कदम

Sun, 05 May 2019 11:23 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 05 May 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan film zero effect don 3 the backburner
shah rukh khan - फोटो : file photo

बीते साल शाहरुख खान की फिल्म जीरो रिलीज हुई। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से फैंस उनकी अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख अपनी अगली फिल्म के लिए काफी सोच-समझकर फैसला लेना चाहते हैं। 

shah rukh khan film zero effect don 3 the backburner
shah rukh khan - फोटो : social media

लंबे समय से ऐसी खबरें थी कि शाहरुख अपनी ही हिट फिल्म का सीक्वल डान 3 पर जल्द काम करेंगे लेकिन अब ऐसा नहीं होने जा रहा। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के मुताबिक अभी शाहरुख ने अपने इस प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख किसी नए डायरेक्टर के साथ काम करना चाहते हैं। यही नहीं पिछले दिनों उन्होंने डायरेक्टर श्रीराम राघवन और मधुर भंडारकर से मुलाकात भी की थी। ऐसे में हो सकता है कि किसी नई फिल्म की स्क्रिप्ट को शाहरुख जल्द ही फाइनल कर दें। 

shah rukh khan film zero effect don 3 the backburner
shah rukh khan - फोटो : file photo

ऐसी भी खबर थी कि शाहरुख खान की हिट फिल्म मैं हू ना का सीक्वल बन सकता है। फिल्म ने हाल ही में रिलीज के 15 साल पूरे किए हैं। ऐसे में फिल्म के सीक्वल को लेकर फिल्म की डायरेक्टर ने बड़ा बयान दिया। फराह ने कहा फिल्म की सीक्वल पूरी तरह से शाहरुख खान पर निर्भर करती है। इसका मतलब अभी यह फिल्म भी नहीं बनने जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan film zero effect don 3 the backburner
shah rukh khan - फोटो : file photo

इससे पहले बीजिंग फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख ने कहा कि 'आमतौर पर ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं। मैं 3-4 महीनों के अंदर इन्वॉल्व हो जाता हूं लेकिन इस बार मुझे ऐसा फील नहीं हो रहा है। मेरा दिल परमिशन नहीं दे रहा है। मुझे बस लग रहा है कि मुझे और समय लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबों को पढ़ना चाहिए।' 

विज्ञापन
shah rukh khan film zero effect don 3 the backburner
shah rukh khan, madhuri dixit - फोटो : social media

हाल ही में शाहरुख और माधुरी की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर अचानक वायरल होने लगी। दरअसल फैंस को भी पुराने दिनों की याद आ गई। तस्वीर में माधुरी ब्लू कलर की साड़ी में बिल्कुल ट्रेडिनशल लुक में हैं तो वहीं शाहरुख ने ब्लेजर पहन रखा है और पाउट बनाने की कोशिश कर रहे हैं। खास बात ये है कि उस वक्त मोबाइल और सेल्फी का दौर नहीं था तब भी शाहरुख तस्वीर खिंचाने के लिए पाउट बनाते दिख रहे हैं। शाहरुख का ये अंदाज फैंस को खूब भा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed