{"_id":"5eafe32d83fdcb419d4a930d","slug":"gulshan-kumar-birth-anniversary-here-are-untold-story-of-cassette-king-t-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी अंडरवर्ल्ड ने पैसों के लिए धमकाया तो कभी लगाया गया चोरी का आरोप, जूस बेचने वाले गुलशन कुमार यूं बने 'कैसेट किंग'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी अंडरवर्ल्ड ने पैसों के लिए धमकाया तो कभी लगाया गया चोरी का आरोप, जूस बेचने वाले गुलशन कुमार यूं बने 'कैसेट किंग'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 04 May 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
gulshan kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कैसेट किंग के नाम से मशहूर गुलशन कुमार का 5 मई को जन्मदिन होता है। गुलशन कुमार अगर जिंदा होते तो अपना 64वां जन्मदिन मना रहे होते लेकिन कुछ लोगों को उनका सफलता रास नहीं आई और मंदिर से सामने उन्हें गोलियों से भून दिया गया। गुलशन कुमार की सफलता की कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जिन हालातों में संघर्ष कर गुलशन कुमार ने सफलता की सीढ़ियों को छुआ, वह आज के दौर में किसी और के लिए सोच पाना भी मुश्किल है।
2 of 5
gulshan kumar
एक समय में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला शख्स बचपन में अपने पिता के साथ जूस की दुकान पर हाथ बंटाता था और यहीं से गुलशन का बिजनेस में इंट्रेस्ट हो गया और इस कमाई से उन्होंने कई अच्छे काम किए। गुलशन कुमार ने अपने धन का एक हिस्सा समाज सेवा के लिए दान करके एक मिसाल कायम की। उन्होंने वैष्णो देवी में एक भंडारे की स्थापना की जो आज भी तीर्थयात्रियों के लिए नि: शुल्क भोजन उपलब्ध कराता है।
3 of 5
Gulshan Kumar
80 के दशक में टी-सीरीज नाम की एक म्यूजिक कंपनी की नींव रखी गई। जो आगे चलकर देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी बनी। इसके पीछे गुलशन कुमार की ही मेहनत थी। सफलता के दौर में गुलशन कुमार पर चोरी का आरोप लगाया गया था। रेडिफ के अनुसार, उन्होंने लोकप्रिय साउंडट्रैक की कम लागत वाली प्रतियां बेचीं लेकिन जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आरोपों से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुलशन कुमार
- फोटो : Social Media
कहा जाता है उस दौर में जब एक कैसेट 25 से 30 रुपये में बिका करते थे, गुलशन कुमार अपने कैसेट को 15 से 17 रुपये में बेचते थे। गुलशन कुमार पूरी शिद्दत से म्यूजिक इंडस्ट्री के किंग बनना चाहते थे और किस्मत उनकी मदद कर रही थी। महज 10 साल में ही गुलशन कुमार ने टी सीरिज के बिजनेस को 350 मिलियन तक पहुंचाया था। उन्होंने कई गायकों को लॉन्च किया।
विज्ञापन
5 of 5
गुलशन कुमार
- फोटो : Twitter
क्या आप जानते हैं साल 1992 में गुलशन कुमार भारत के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स थे। इसी वजह से अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम गुलशन कुमार से हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए कहा। गुलशन कुमार ने उसकी बात से इनकार करते हुए कहा था कि इतने रुपए देकर वो वैष्णो देवी में भंडारा कराएंगे। उन दिनों D कंपनी का आतंक इंडस्ट्री में बढ़ रहा था। बाद में गुलशन कुमार की हत्या करा दी गई। उस वक्त गुलशन कुमार की मौत ने पूरे देश को हिला दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।