फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में इस अभिनेत्री का हुआ ऐसा हाल, खुद ही काट डाले अपने बाल

Mon, 04 May 2020 05:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 May 2020 05:04 PM IST
विज्ञापन
Ileana D'cruz cut her hairs during lockdown here photos
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन में बॉलीवुड के कई सितारे अपने पार्टनर या घर के दूसरे सदस्यों के बाल काटते हुए नजर आए। इनमें सबसे पहले अनुष्का शर्मा का नाम आता है जो कि विराट कोहली के बाल काटती हुई दिखी थीं। उसके बाद टिस्का चोपड़ा और श्वेता तिवारी का नाम प्रमुख हैं। अब इस लिस्ट में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज भी जुड़ गई हैं।

Ileana D'cruz cut her hairs during lockdown here photos
इलियाना डिक्रूज - फोटो : सोशल मीडिया

इलियाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नई तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने खुद का ही हेयरकट किया है। साथ ही उन्होंने अपनी तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो अपने बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। लॉकडाउन में जब सबकुछ बंद है तो सितारों को ही हेयरस्टाइलिस्ट बनना पड़ रहा है। 

Ileana D'cruz cut her hairs during lockdown here photos
Ileana D'Cruz - फोटो : Social Media

तस्वीर के साथ इलियाना ने लिखा- 'तो मैंने अपने बाल काट दिए। उतना भी बुरा नहीं है। आखिरी बार जब मैंने ये किया था तब मैं सात साल की थी और मैंने अपनी गुड़िया के साथ ये किया था।' इलियाना ने इस दौरान लाल रंग की टीशर्ट पहनी हुई है।

View this post on Instagram

cutie pie ❤️❤️😍paid promotion/shoutouts available Rs.50 per story/Rs 100 per post Follow ig- @ileana_d_cruz_z Follow ig - @ileana_d_cruz_z Follow ig - @ileana_d_cruz_z Follow ig- @ileana_d_cruz_z Follow ig- @ileana_d_cruz_z Follow ig- @ileana_d_cruz_z Follow ig- @ileana_d_cruz_z #ileana_d_cruz_z Tags #tiktokstar #pujabanerjee #Bollywood #movie #dipeekapadukone #sanju #everydayphenomenal #janhvikapoor #hinakhan #princess #bollywoodactress  #akashambani #dipikapadukone #urvashirautela #ambani #ambaniwedding #ranveersingh #soundaryasharma #sonamkishaadi #bachchans #ileanadcruz #aishwaryaraibachchan #shilpashetty #ranvirsingh #priyankachopra #nickjonas #ashwariyarai

A post shared by Ileana D'cruz🔵 (@ileana_d_cruz_z) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Ileana D'cruz cut her hairs during lockdown here photos
ileana d'cruz - फोटो : amar ujala

सोशल मीडिया पर इलियाना काफी सक्रिय रहती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर कहा था, 'सोशल मीडिया पर आप नए रिश्ते गढ़ सकते हैं। पहले हम अपने हर एक चाहने वाले से नहीं मिल पाते थे। सोशल मीडिया ने यह सहूलियत दी है। मैं अपने फैंस के साथ अपनी वह जिंदगी भी साझा करना चाहती हूं जहां मैं स्टार नहीं हूं। लोगों को भी यह समझ आना चाहिए कि हम लोग भी  साधारण लोग हैं, हम जिस लुक में दिखते हैं उसमें आने के लिए हमें दो घंटे लगते हैं। मैं बहुत ही साधारण लड़की हूं और मैं चाहती हूं कि लोग मेरे इस रूप के बारे में भी जानें।'

विज्ञापन
Ileana D'cruz cut her hairs during lockdown here photos
ileana dcruz - फोटो : social media

इलियाना डिक्रूज आखिरी बार जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं। मल्टीस्टारर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इलियाना के पास फिलहाल अभिषेक बच्चन के साथ 'द बिग बुल' है। फिल्म की रिलीज डेट 23 अक्टूबर है लेकिन लॉकडाउन की वजह से इस दिन इसका रिलीज होना मुश्किल लग रहा है क्योंकि कई और फिल्में भी कतार में हैं।

ऋषि कपूर के निधन पर आलिया ने लिखा था भावुक पोस्ट, नीतू कपूर ने किया ये कमेंट
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed