सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

किस्सा: प्रेग्नेंसी की हालत में आर्थिक तंगी से गुजर रहीं नीना गुप्ता ने किया था काम, गुलजार साहब ने यूं दिया था साथ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 24 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
gulzar helped neena gupta during pregnancy when she was facing financial crisis offer her a role in mirza ghalib
नीना गुप्ता - फोटो : Social Media

नीना गुप्ता आज भले ही फिल्म जगत का जाना-माना चेहरा बन गईं हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहीं थीं। नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा ‘सच कहूं तो: एन ऑटोबायोग्राफी’ कुछ समय पहले ही रिलीज की है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपने फिल्मी सफर के बारे में बताया है बल्कि अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई राज पर से भी उन्होंने पर्दा उठाया है। इस बुक की एक कॉपी नीना गुप्ता ने गुलजार साहब को भी दी, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा कीं।



गुलजार साहब ने दिया था साथ

नीना गुप्ता ने अपनी बुक में गुलजार साहब के साथ भी अपने अच्छे रिश्ते का जिक्र किया है और साथ ही बताया है कि मुश्किल के दौर में कैसे गुलजार साहब ने उनका साथ दिया। नीना गुप्ता का कहना है कि गुलजार साहब ने उन्हें तब काम दिया था जब उन्हें इसकी सख्त जरूरत थी। नीना ने बताया कि उस दौरान वो प्रेग्नेंट थीं और आर्थिक तंगी से गुजर रहीं थीं।

Trending Videos
gulzar helped neena gupta during pregnancy when she was facing financial crisis offer her a role in mirza ghalib
नीना गुप्ता - फोटो : Insatagram- @neena_gupta

प्रेग्नेंसी में किया था शूट

साल 1989 में जब गुलजार साहब दूरदर्शन के लिए धारावाहिक बना रहे थे ‘मिर्जा गालिब’ उसी दौरान नीना गुप्ता की उनसे मुलाकात हुईं। इस शो में नीना गुप्ता ने नवाब जान की भूमिका निभाई थीं। दरअसल जब नीना गुप्ता ने जब इस शो में काम करना शुरू किया उस दौरान वो प्रेग्नेंट थीं। लेकिन पैसों की तंगी के कारण नीना गुप्ता ने ये शो करने का फैसला किया था। हालांकि गुलजार साहब को ये बात नहीं पता थी कि नीना गुप्ता प्रेग्नेंट हैं। बाद में नीना ने ये बात खुद गुलजार साहब को बताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
gulzar helped neena gupta during pregnancy when she was facing financial crisis offer her a role in mirza ghalib
नीना गुप्ता, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

गुलजार साहब को बताई मजबूरी

नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया ‘गुलजार साहब ने नवाब जान की भूमिका के लिए मुझे फोन किया था। मुझे पैसो की जरूरत थी इसलिए मैं ये मौका नहीं छोड़ सकती थीं। मैं चाहती थी वो भूमिका मुझे मिले, लेकिन कोई बेईमानी नहीं करना चाहती थी। मैंने गुलजार साहब को बता दिया कि मैं प्रेग्नेंट हूं, लेकिन पैसों की जरूरत के कारण मैं ये शो करना चाहती हूं।

gulzar helped neena gupta during pregnancy when she was facing financial crisis offer her a role in mirza ghalib
नीना गुप्ता, गुलजार - फोटो : सोशल मीडिया

गुलजार साहब रखते थे खास ख्याल

नीना गुप्ता ने अपनी आत्मकथा में बताया कि गुलजार साहब ने उन्हें बिना जज किए ‘मिर्जा गालिब’ में भूमिका दी। नीना ने बताया कि गुलजार साहब सिर्फ सेट पर ही नहीं ख्याल रखते थे बल्कि कभी-कभी उनके लिए खाना भी लाया करते थे। नीना ने अपनी आत्मकथा में लिखा, ‘गुलजार साहब हर बात का ध्यान रखते थे कि मैंने खाना खाया या नहीं, मैं सहज हूं या नहीं’।

विज्ञापन
gulzar helped neena gupta during pregnancy when she was facing financial crisis offer her a role in mirza ghalib
नीना गुप्ता और सतीश कौशिक - फोटो : सोशल मीडिया

दोस्तों ने दिया साथ

नीना ने बताया जब वो प्रेग्नेंट थीं और आर्थिक तंगी से गुजर रहीं थीं तो उस दौरान सिर्फ गुलजार साहब ने नहीं बल्कि सतीश कौशिक ने भी उनका खूब साथ दिया। नीना ने बताया कि सतीश कौशिक तो उनसे शादी करके मसाबा को उनका नाम देना चाहते थे। लेकिन नीना गुप्ता ने इससे इंकार कर दिया और अकेले ही बेटी मसाबा का पालन पोषण किया।      

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed