फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gumnaam Sitare: ‘टार्जन गर्ल’ के नाम से मशहूर हुई थीं किमी काटकर, बुलंदियों पर पहुंचकर छोड़ दी थी इंडस्ट्री

Fri, 14 Oct 2022 08:06 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 14 Oct 2022 08:06 PM IST
सार

Gumnaam Sitare:

विज्ञापन
Gumnaam Sitare: Kimi katkar was known as jumma jumma Girl in bollywood left industry after marriage
किमी काटकर - फोटो : अमर उजाला
मनोरंजन जगत में फिल्मों के साथ ही कई कलाकार भी हिट और फ्लॉप साबित होते हैं। चकाचौंध से भरी ग्लैमर की इस दुनिया में अपनी पहचान बनाने के लिए हर साल कई लोग माया नगरी पहुंचते हैं। लेकिन कुछ ही लोग इस इंडस्ट्री में अपना मुकाम हासिल कर पाते हैं। बीते कई दशकों से मनोरंजन जगत में ऐसे ही कई कलाकार आए और चले गए। कुछ कलाकार जहां नाकामी के चलते गुमनाम हो गए तो वहीं कामयाबी पाने के बावजूद भी कुछ कलाकार इंडस्ट्री की चकाचौंध में कहीं गुम हो गए। अमर उजाला की सीरीज गुमनाम सितारे में हम इंडस्ट्री के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जानेंगे। सीरीज की दूसरी कड़ी में आज बात करेंगे अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री किमी काटकर के बारे में-
Gumnaam Sitare: Kimi katkar was known as jumma jumma Girl in bollywood left industry after marriage
Kimi katkar - फोटो : Social media
महज 20 साल की उम्र में अभिनय जगत में कदम रखने वाली किमी काटकर ने फिल्म पत्थर का दिल से अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद साल 1991 में आई फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन से उन्हें देश भर में लोकप्रियता हासिल हुई।
Gumnaam Sitare: Kimi katkar was known as jumma jumma Girl in bollywood left industry after marriage
Kimi katkar - फोटो : Social media
इस फिल्म के बाद मशहूर हुईं किमी को टार्जन गर्ल के नाम से भी जाना जाने लगा। इसके बाद इसी साल अभिनेत्री की एक और फिल्म हम ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर कर किमी काटकर ने अपने करियर में बुलंदी हासिल करना शुरू कर दी। इस फिल्म के गाने चुम्मा चुम्मा से अभिनेत्री को और भी ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली। यह गाना आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gumnaam Sitare: Kimi katkar was known as jumma jumma Girl in bollywood left industry after marriage
Kimi katkar - फोटो : Social media
इस फिल्म के बाद मानो किमी काटकर के करियर ने करवट बदल ली और देखते ही देखते वह इंडस्ट्री की एक सफल और मशहूर अभिनेत्री बन गईं। खबरों की माने तो इस फिल्म के बाद किमी काटकर को कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन 1992 में शादी करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। अभिनेत्री ने इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता शांतनु शौरी से शादी की।
विज्ञापन
Gumnaam Sitare: Kimi katkar was known as jumma jumma Girl in bollywood left industry after marriage
किमी काटकर - फोटो : Social media
शादी के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से मुंह मोड़ लिया। अभिनेत्री आखिरी बार 1992 में आई फिल्म जुर्म की अदालत में नजर आई थीं। इसके बाद वह किसी फिल्म में अभिनय करती नहीं दिखीं। शादी के बाद उन्होंने पूरा समय परिवार को देना उचित समझा। कुछ समय बाद ही वह एक बेटे की मां भी बन गईं। रिपोर्ट्स की माने तो शादी के बाद किमी ऑस्ट्रेलिया में सेटल हो गई थीं तो वहीं कुछ रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि वह अपने परिवार के साथ गोवा में रह रही हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed