{"_id":"609f4dd58ebc3e929b1041a8","slug":"gumnaam-sitare-when-monica-bedi-opened-up-about-affair-with-abu-salem","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉन के इश्क में गिरफ्त होने की इस हसीना ने चुकाई थी बड़ी कीमत, करियर तो बर्बाद हुआ ही जेल भी पहुंच गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डॉन के इश्क में गिरफ्त होने की इस हसीना ने चुकाई थी बड़ी कीमत, करियर तो बर्बाद हुआ ही जेल भी पहुंच गई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 May 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
अबू सलेम के साथ मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का कनेक्शन पुराना रहा है। कई बार बॉलावुड एक्ट्रेसेस का नाम भी डॉन के साथ जुड़ा। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड की एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के इश्क में गिरफ्त होने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। फिल्मों में कामयाबी पा रही ये एक्ट्रेस कुछ इस तरह गुमनाम हुई कि लोगों को भनक तक नहीं लगी। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि मोनिका बेदी थी। मोनिका बॉलीवुड में अपनी फिल्मों की वजह से कम और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ रिश्तों को लेकर ज्यादा चर्चा में रही हैं।
Trending Videos
2 of 9
मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
मोनिका का जन्म 18 जनवरी 1975 को पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। मोनिका ने अपनी पढ़ाई ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पूरी की है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1995 में तेलुगु फिल्म 'ताज महल' से की थी। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'सुरक्षा' थी, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में उनकी चर्चित फिल्मों में 'आशिक मस्ताने', 'तिरछी टोपीवाले', 'जंजीर', 'जानम समझा करो' और 'जोड़ी नंबर 1' हैं। हालांकि कहा जाता है मोनिका को पहला बड़ा ब्रेक अबू सलेम के कारण ही मिला था। ये फिल्म थी 'जानम समझा करो'। ये वो वक्त था जब मोनिका के रिश्ते अबू सलेम के साथ थे।
4 of 9
मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में अबू सलेम की काफी चलती थी। प्रोड्यूसर्स में उसका इतना खौफ था कि एक फोन भर से फिल्म की कास्टिंग बदल जाती थी। अपनी प्रेमिका के लिए सलेम ने ऐसी ही कई फिल्मों की कास्टिंग बदलवा दी। हालांकि अबू सलेम की हजार कोशिशों के बाद भी मोनिका को ए लिस्टर एक्ट्रेस का दर्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
5 of 9
मोनिका बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
अब आपको बताते हैं वो कहानी जो खुद मोनिका ने जेल से बाहर आने के बाद सुनाई थी। पहले ये जान लेते हैं कि आखिर उन्हें जेल हुई क्यों? फर्जी पासपोर्ट मामले में मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त वह अबू सलेम के साथ थीं। हालांकि साल 2007 में मोनिका को बरी कर दिया गया। जेल से निकलने के बाद मोनिका ने अबू से अपने रिश्ते तोड़ लिए और एक इंटरव्यू में उससे मुलाकात को हादसा बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X