ऑस्कर जीतने के बाद से निर्माता गुनीत मोंगा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में गुनीत ने प्रेम कहानियों को लेकर बात की है। उन्होंने बताया कि प्रेम कहानियां दर्शक हमेशा ही पसंद करते हैं। हालांकि समय के साथ महज उन्हें पेश करने का तरीका बदल जाता है।
Guneet Monga: गुनीत मोंगा ने प्रेम कहानियों को लेकर साझा किए अपने विचार, बोलीं- बस तरीका बदला स्टोरी नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूटर गू को लेकर गुनीत ने की बात
दरअसल, गुनीत अपनी आने वाली वेब सीरीज गुटर गू के संदर्भ में बात कर रही थीं। यह सीरीज किशोर प्रेम और उन मुद्दों और चुनौतियों के बारे में है जो उनके रिश्ते को प्रभावित कर सकती है। इसमें द फैमिली मैन फेम अश्लेषा ठाकुर और ये मेरी फैमिली के विशेष बंसल नजर आने वाले हैं। शॉर्ट फिल्म गुप्त ज्ञान में अश्लेषा और विशेष को कास्ट करने के बाद उन्होंने उसी कास्ट के साथ इस वेब सीरीज के लिए निर्देशक साकिब पंडोर के साथ काम किया है।
प्रेम कहानियां का हुआ है विकास
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रेम कहानियों और उनकी लोकप्रियता के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि माध्यम चाहे जो भी हो, एक शैली के रूप में रोमांस अभी भी निर्माताओं को आकर्षित करता है। गुनीत ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि हिंदी फिल्म उद्योग ने रोमांटिक कहानियां बनाना बंद कर दिया है, बल्कि स्क्रीन पर प्रेम कहानियों का विकास पहले से ज्यादा हुआ है।
द एलिफेंच व्हिस्पर्स को लेकर गुनीत हैं सुर्खियों में
गुनीत मोंगा कई फिल्मों से जुड़ चुकी हैं, जिसमें गैंग्स ऑफ वासेपुर, पेडलर्स, द लंचबॉक्स,मसान, जुबान और पगलेट जैसी बेहतरीन फिल्में शामिल हैं। हाल ही में वह अपनी अकादमी पुरस्कार विजेता डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म द एलिफेंच व्हिस्पर्स की वजह से सुर्खियों में हैं।
इन सुपरस्टार ने दिया अपने बच्चों की अर्थी को कंधा
प्रेम कहानियों का सार हमेशा वही रहता है
गुनीत ने आगे कहा कहानियां जो अब अधिक डायवर्स और समावेशी हैं, वह पूरे भारत में फैले अद्वितीय दृष्टिकोणों का एक बड़ा प्रतिनिधित्व करती है। साथ ही यह सामग्री का जादू है क्योंकि यह समय के साथ परिवर्तनों को दर्शाता है, लेकिन प्रेम कहानियों का सार चाहे वह कोई भी दशक हो,वही रहता है। आपको बता दें कि गुनीत मोंगा की सिख एंटरटेनमेंट की निर्मित गुटर गू में अश्लेषा ठाकुर और विशेष बंसल नजर आ रहे हैं। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।
Uorfi Javed: कपड़ों को लेकर उर्फी को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द