फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुराग कश्यप के समर्थन में आईं ऑस्कर विजेता फिल्ममेकर, कहा- 'महिलाओं की समानता के लिए अनुराग जैसों की जरूरत'

Sun, 20 Sep 2020 07:26 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 20 Sep 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Guneet Monga support to Anurag Kashyap over his allegations by actress Payal Ghosh
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शौषण का आरोप लगाया है। इसके बाद से इस मामले पर बॉलीवुड के कई सितारे अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। बहुत से कलाकारों ने अनुराग कश्यप के समर्थन में आवाज उठाई है। वहीं कुछ ऐसे भी कलाकार हैं जो उनकी गिरफ्तारी चाहते हैं। इस बीच मशहूर निर्माता-निर्देशक और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने भी इस पूरे मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Guneet Monga support to Anurag Kashyap over his allegations by actress Payal Ghosh
गुनीत मोंगा - फोटो : twitter: @guneetm

गुनीत मोंगा ने अनुराग कश्यप के साथ लंबे समय तक काम किया है। उन्होंने अनुराग कश्यप पर लगे आरोपों पर के समय को दुर्भावनापूर्ण बताया है। गुनीत मोंगा ने उनके समर्थन में अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा नोट साझा किया है। जिसमें उन्होंने अनुराग कश्यप के समर्थन में ढेर सारी बातें कही हैं। 

Guneet Monga support to Anurag Kashyap over his allegations by actress Payal Ghosh
गुनीत मोंगा - फोटो : twitter: @guneetm

गुनीत मोंगा ने अपने नोट में लिखा, 'मैंने अनुराग कश्यप की कंपनी एकेएफपीएल को पांच वर्षों तक चलाया है। यह दिल तोड़ने वाला था जब उन्होंने फैसला किया कि वह इसका संचालन बंद कर देंगे, लेकिन उन्होंने मुझसे कहा कि अपने खुद के पंख फैलाओ और तुम्हें ऊंची उड़ान भरने की जरूरत है! हमारे बीच कई तरह के मतभेद थे। लेकिन संवाद और बहस के लिए हमेशा से सबके लिए माहौल रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Guneet Monga support to Anurag Kashyap over his allegations by actress Payal Ghosh
अनुराग कश्यप - फोटो : instagram: anuragkashyap10

गुनीत मोंगा ने आगे लिखा, 'मैंने हमेशा अनुराग कश्यप का सम्मान किया है। वह अपने आसपास सभी को सशक्त बनाते हैं। वह सच बोलने में बिल्कुल नहीं कतराते हैं। आप अपने ऊपर विश्वास करेंगे तो उस विश्वास को दोगुना करने का उनके पास दुर्लभ उपहार है। जब हम महिलाओं के लिए समानता की बात करते हैं तो हमें सच में अनुराग जैसे और पुरुषों की जरूरत है जो महिलाओं के उठने की जगह बनाते हैं। मैं 24 साल की थी और उन्होंने मुझे सीईओ बनाया था।' 
 

विज्ञापन
Guneet Monga support to Anurag Kashyap over his allegations by actress Payal Ghosh
गुनीत मोंगा - फोटो : twitter: @guneetm

अपने पोस्ट में  #MeToo पर बात करते गुनीत मोंगा ने लिखा, 'मैंने पूरे मन से #MeToo का समर्थन किया है, लेकिन इस आरोप का समय दुर्भावनापूर्ण लगता है, खासकर जब अनुराग कोई पक्ष लेते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस दावे की विधिवत जांच की गई है।' सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप के लिए लिखा गुनीत मोंगा का यह नोट तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि गुनीत मोंगा अपने डॉक्युमेंट्री 'पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस' के लिए पिछले साल ऑस्कर पुरस्कार जीत चुकी हैं।

पढ़ें: यौन शोषण का आरोप झेल रहे अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी ने दी प्रतिक्रिया, पायल घोष के लिए कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed