जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना लगातार विवादों में है। भारतीय वायुसेना की तरफ से फिल्म को लेकर आपत्ति जताई जा चुकी है। वायुसेना ने सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म का विरोध हो रहा है। इस बीच महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक की मांग की है।
फिल्म गुंजन सक्सेना पर बढ़ा विवाद और आरोपों पर अंकिता लोखंडे ने दिया जवाब, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में जांच एजेंसिंयों के हाथ दो महीने बाद भी खाली हैं। लेकिन इन दिनों इस केस से जुड़ी ऐसी कई बातें सामने आ रही हैं जिसे जानकर हर कोई हैरान है। हाल ही में हुए एक और नए खुलासे ने सबको चौंका दिया है। अभिनेता के पूर्व ड्राइवर धीरेन ने बताया है कि सुशांत के बीमार होने पर भी रिया चक्रवर्ती पार्टी किया करती थीं।
पूर्व ड्राइवर ने उगला राज, कहा- सुशांत के बीमार होने पर भी पार्टी करती थीं रिया चक्रवर्ती
सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में हर दिन बढ़ती जांच के साथ कई दबी बातें सामने आ रही हैं। सुशांत की बैंक और कॉल डिटेल्स से कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिसके बारे में अब तक किसी को कोई जानकारी नहीं थी। वहीं सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल में कुछ ऐसी बात सामने आई है, जिसपर अब सवाल उठने लगे हैं।
रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल से खुलासा, सुशांत की मौत वाले दिन इस शख्स से की थी एक घंटे बात
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्तपाल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत स्थिर बताई गई थी लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
SP Balasubrahmanyam Health Update: दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शुक्रवार को हुए एक खुलासे से हर कोई हैरान रह गया। इस केस में जांच कर रही ईडी ने बताया कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भर रहे थे। इस खबर के सामने आते ही अंकिता पर सवाल उठने लगे। इसके बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ सबूत पेश किए हैं।
सुशांत से फ्लैट की EMI भरवाने के आरोप पर आई अंकिता लोखंडे की सफाई, पेश किए ये सबूत