फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म गुंजन सक्सेना को लेकर बढ़ा विवाद, महिला आयोग की चेयरपर्सन ने की स्क्रीनिंग पर रोक की मांग

Sat, 15 Aug 2020 01:17 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 15 Aug 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
gunjan saxena controversy ncw chairperson rekha sharma says no screening of film
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना लगातार विवादों में है। भारतीय वायुसेना की तरफ से फिल्म को लेकर आपत्ति जताई जा चुकी है। वायुसेना ने सेंसर बोर्ड से इसकी शिकायत भी की है। सोशल मीडिया पर भी लगातार फिल्म का विरोध हो रहा है। इस बीच महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक की मांग की है।

gunjan saxena controversy ncw chairperson rekha sharma says no screening of film
रेखा शर्मा - फोटो : ANI

रेखा शर्मा ने एक ट्वीट कर फिल्म गुंजन सक्सेना से जुड़े विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा है, 'अगर ये सच है तो फिल्म के मेकर्स को माफी मांगनी चाहिए और इसकी स्क्रीनिंग पर भी रोक लगनी चाहिए। ऐसी कोई भी फिल्म क्यों देखी जाए अगर उस में भारतीय फोर्स की गलत छवि दिखाई जाए, वो भी तब जब ये सब झूठ हो।'
 


 

gunjan saxena controversy ncw chairperson rekha sharma says no screening of film
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इससे पहले रेखा शर्मा ने ट्वीट किया था, 'असली गुंजन सक्सेना को सामने आना चाहिए और स्पष्ट करना चाहिए कि क्या फिल्म में दिखाया गया लिंग भेदभाव वास्तविक है? सेना की पृष्ठभूमि से होने के कारण मैं कभी भी रक्षा अधिकारियों का गुंडों की तरह व्यवहार करने की कल्पना नहीं कर सकती। अधिकारी हों या न हों, सेना में महिलाओं को हमेशा सम्मान मिलता है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
gunjan saxena controversy ncw chairperson rekha sharma says no screening of film
गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वायुसेना ने लिखा था पत्र
कुछ दिनों पहले वायुसेना ने सेंसर बोर्ड के अलावा नेटफ्लिक्स और धर्मा प्रोडक्शन को भी यह पत्र भेजा था। पत्र में लिखा था, 'शुरुआती समझौते के मुताबिक धर्मा प्रोडक्शन ने कहा था कि फिल्म में भारतीय वायु सेना के सम्मान को बनाए रखा जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया गया था कि यह फिल्म आने वाली पीढ़ियों को वायुसेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगी।'

विज्ञापन
gunjan saxena controversy ncw chairperson rekha sharma says no screening of film
फ्लाइट ऑफिसर गुंजन सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

कौन हैं गुंजन सक्सेना
गुंजन सक्सेना फिल्म कारगिल युद्ध में शामिल होने वाली पहली महिला पायलट पर आधारित है। 1999 की जंग में साहस दिखाने के लिए उन्हें शौर्य वीर पुरस्कार से नवाजा गया था। वायुसेना का कहना है कि सेना में लिंग के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता और सभी को बराबर का मौका दिया जाता है। तीनों सेनाओं में वायुसेना ने ही सबसे पहले महिला अधिकारियों को मेडिकल ब्रांच के अलावा अन्य विभाग में भी कमीशन दिया था। 

एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के घर की EMI भर रहे थे सुशांत सिंह राजपूत, ED की जांच में हुआ खुलासा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed