{"_id":"5d234c048ebc3e6d0a3de854","slug":"guru-dutt-birth-anniversary-know-what-happend-before-guru-dutt-commit-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मरने से पहले एक शख्स संग मिल गुरु दत्त ने पी थी शराब, पत्नी से झगड़ा और फिर कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मरने से पहले एक शख्स संग मिल गुरु दत्त ने पी थी शराब, पत्नी से झगड़ा और फिर कर ली आत्महत्या
अपूर्वा राय, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 08 Jul 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
गुरु दत्त और अबरार अल्वी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गुरु दत्त एक ऐसे नाम, एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर हैं जिनके बारे में हम सोचते हैं तो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की बेहतरीन फिल्में याद आती हैं लेकिन ये सितारा सिर्फ तेरह बरस के लिए हिंदी सिनेमा के आसमान पर जगमगाया। 'गुरु दत्त' का वास्तविक नाम "वसंथ कुमार शिवशंकर पादुकोण" था। 9 जुलाई 1925 को जन्में गुरु दत्त की जिंदगी किसी किस्से से कम नहीं रही।
2 of 11
गुरु दत्त
10 अक्टूबर 1964 को सिर्फ 39 बरस की उम्र में खुदकुशी कर लेने वाले गुरु दत्त की वैसी मौत अब सिर्फ एक दर्दनाक ब्यौरा बनकर रह गई है, लेकिन उनकी 'प्यासा', 'कागज के फूल' और 'साहब, बीबी और गुलाम' जैसी फिल्में आज भी हिंदी सिनेमा के इतिहास में अमर हैं।
3 of 11
guru dutt
गुरु दत्त को लोग बंगाली जरूर समझते थे पर वो बंगाली नहीं थे। गुरु दत्त बंगलौर (बंगलुरु) में जन्मे थे, हिन्दी या उर्दू उनकी मातृभाषा नहीं थी, लेकिन उनकी शिक्षा देश की तत्कालीन सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में हुई। गुरु दत्त का दिल स्कूल की किताबों में नहीं लगता था। बचपन में एक तस्वीर को देख गुरु दत्त इतने प्रभावित हुए कि नृत्य सीखने की इच्छा उन्हें नृत्य विश्वगुरु उदय शंकर के पास ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
गुरु दत्त
गुरु दत्त ने देव आनंद की फिल्म 'बाजी' (1951) का पहली बार पूरा डायरेक्शन किया। इस फिल्म के बाद हिंदी सिनेमा ने गुरु दत्त को संजीदगी से देखा और ये जान लिया कि एक बड़ा डायरेक्टर हिंदी सिनेमा में दाखिल हो चुका है। कागज के फूल फिल्म के गाने वक्त ने किया क्या हसीं सितम...तुम रहे न तुम, हम रहे न हम.... को उन्होंने ही मास्टर पीस बनाया। इस फिल्म के बाद गुरु दत्त की कहानी में ऐसा ट्विस्ट आया जो उनके सफर को हमेशा के लिए बदल गया।
विज्ञापन
5 of 11
गुरु दत्त और गीता
- फोटो : Twitter
'बाजी' फिल्म ने ही उनके दिल में किसी के लिए मोहब्बत पैदा की। 'बाजी' के ही सेट पर उनकी मुलाकात गायिका गीता रॉय से हुई और उन्हें उनसे प्यार हो गया। जिंदगी के अंधेरे कोने भी जगमगा उठे। 1953 में गुरु दत्त और गीता रॉय विवाह बंधन में बंध गए लेकिन ये प्यार भी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका। गुरु दत्त अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त स्टूडियो में बिताते। गीता गुरु दत्त को छोड़ कर चली गईं और वो अकेले हो गए। इन सबके बाद गुरु दत्त थोड़े टूट गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।