फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Randhawa: गुरु रंधावा का बेबाक बयान, ‘हां, हम एक ही सूबे से हैं, लेकिन धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं’

Wed, 07 Feb 2024 05:57 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 07 Feb 2024 05:57 PM IST
सार

गुरु रंधावा अब हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर पंजाबी गायक ने धर्मेंद्र की दिल खोलकर तारीफ की। 

विज्ञापन
Guru Randhawa at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer launch praise dharmendra said Dharam ji is the God of acting
कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पंजाबी सिनेमा के मशहूर गायक गुरु रंधावा अब हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के जरिए डेब्यू कर रहे हैं। बुधवार को इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद जब गुरु रंधावा की तुलना भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से की जाने लगी तो गुरु रंधावा ने हाथ जोड़ लिए।

Guru Randhawa at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer launch praise dharmendra said Dharam ji is the God of acting
कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के ट्रेलर लांच के दौरान गायक-अभिनेता गुरु रंधावा ने अपनी सादगी और संस्कार से सबके दिल जीत लिए। मंच पर उपस्थिति सभी वरिष्ठ कलाकारों के पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद लिया तो फिल्म की अभिनेत्री सई एम मांजरेकर को गुलाब का फूल देकर रोज डे मनाया। सई एम मांजरेकर के बारे में बात करते हुए गुरु रंधावा ने कहा, 'सई एम मांजरेकर मुझसे सीनियर कलाकार है। मेरे करियर की पहली हीरोइन हैं। मेरे लिए उनके प्रति प्यार और इज्जत हमेशा रहेगी।'

Guru Randhawa at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer launch praise dharmendra said Dharam ji is the God of acting
कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर के साथ पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे गुरु रंधावा  कहते हैं, 'अनुपम सर से पहली बार मिलने का जो अनुभव हुआ था, वैसा ही अनुभव हर बार उनसे मिलने के दौरान होता है। जब भी उनसे मिलता हूं, ऐसा लगता है कि उनसे पहली बार मिल रहा हूं। मेरे दिल में उनके प्रति बहुत ही सम्मान और इज्जत है। अनुपम सर एक्टिंग के गुरु है, उनके साथ काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला।'

Esha Deol: चार साल पहले ही ईशा ने दिया था तलाक का इशारा, दूसरी बेटी के जन्म के बाद बदलने लगा था भरत का व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Randhawa at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer launch praise dharmendra said Dharam ji is the God of acting
कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अपने बीते दिनों को याद करके गुरु रंधावा ने कहा, 'जब करियर की शुरुआत करने के बारे में सोचा था तो मन में यही ख्याल था कि किसी तरह से टीवी पर आना है। अपने म्यूजिक वीडियो के जरिए टीवी पर तो आ चुका हूं। अब इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर आ रहा हूं। थोड़ी घबराहट तो जरूर हैं, क्योंकि तीन मिनट के बाद अब सीधा ढाई घंटे की फिल्म में आ रहा हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने मेरी गायिकी को पसंद किया है, उसी तरह से बतौर अभिनेता भी मुझे हमारे दर्शक पसंद करेंगे।'

Karan Johar: 'मेरी जिंदगी बदल गई', यश और रुही के जन्मदिन पर पिता करण जौहर ने लिखा यह खूबसूरत नोट

विज्ञापन
Guru Randhawa at Kuch Khattaa Ho Jaay Trailer launch praise dharmendra said Dharam ji is the God of acting
कुछ खट्टा हो जाए ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के ट्रेलर लांच के बाद जब गुरु रंधावा की तुलना अभिनेता धर्मेंद्र से की गई तो गुरु रंधावा ने कहा, 'धरम जी तो एक्टिंग के भगवान हैं। हम एक ही राज्य से हैं। अगर मैं यह मान भी लूं कि धरम जी की एक्टिंग के एक फीसदी भी एक्टिंग कर लेता हूं तो भी मैं उनके आस पास नहीं। धरम जी लीजेंड हैं, उनके साथ मेरी तुलना नहीं हो सकती हैं। इंडस्ट्री के जितने भी लीजेंड्री  कलाकार हैं, सबकी फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। मेरी किसी से कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। मैं हर रोज खुद को देखता हूं और खुद से ही अपनी प्रतिस्पर्धा करता हूं।'

Hasee Toh Phasee: फिल्म 'हंसी तो फंसी' को पूरे हुए 10 साल, सिद्धार्थ और परिणीति ने इस खास अंदाज में मनाया जश्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed