इंटरनेट एक जैसी चीज है जो रातों रात किसी की भी किस्मत चमका सकती है। एक रात में ही इंटरनेट और सोशल मीडिया किसी को भी स्टार बना सकता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते हैं। इन वीडियोज को कई लोग देखते हैं। कई लोग पसंद करते हैं कई लोग नापसंद भी करते हैं। कई बार इसी वजह से किसी भी आम व्यक्ति को बड़ा ब्रेक भी मिल जाता है।
इस बच्चे के कायल हुए गुरु रंधावा, म्यूजिक वीडियो में करना चाहते हैं कास्ट, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब एक वायरल वीडियो की वजह से एक छोटे से बच्चे को बड़ा ब्रेक मिलने वाला है। बच्चे का डांस वीडियो वायरल हुआ है। बच्चा जिस गाने पर डांस कर रहा है वो गाना गुरु रंधावा का है। इस बच्चे को ब्रेक देने के लिए भी गुरु रंधावा ही कह रहे हैं। वीडियो में बच्चे के डांस मूव्य देखते ही बन रहे हैं। गुरु रंधावा भी ये वीडियो देख बच्चे के कायल हो गए हैं।
दरअसल हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा डांस कर रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में बच्चा 'हाई रेटेड गबरू', 'लगदी लाहौर दी या' जैसे गाने इंडस्ट्री को देने वाले सिंगर गुरु रंधावा के गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को खुद गुरु रंधावा ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया है।
A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa) on
गुरु रंधावा ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। वीडियो के साथ गुरु रंधावा ने लिखा है, 'इसे देखने और बढ़ावा देने की जरूरत है। क्या प्रतिभा है, मेरा गाना चुनने के लिए और डांस दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। इनसे मिलना पसंद करूंगा और अपने म्यूजिक वीडियो में फीचर करना भी पसंद करूंगा।'
गौरतलब है कि गुरु रंधावा ने इंडस्ट्री को 'हाई रेटेड गबरू', 'लगदी लाहौर दी या', 'पटोला' जैसे गाने इंडस्ट्री को दिए हैं। गुरु रंधावा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है। हाल ही में गुरु रंधावा का सॉन्ग 'लगदी लाहौर दी या' को दोबारा रीक्रिएट किया गया है। ये गाना फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के लिए रीक्रिएट किया गया है। इसे भी गुरु रंधावा ने ही गाया है।

कमेंट
कमेंट X