{"_id":"5e2c142e8ebc3e4b303c8d6c","slug":"manushi-chhillar-sanyogita-first-look-and-her-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की हीरोइन बनेंगी पूर्व विश्व सुंदरी, चार साल पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की हीरोइन बनेंगी पूर्व विश्व सुंदरी, चार साल पुरानी तस्वीरों में पहचानना भी मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 25 Jan 2020 03:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
manushi chhillar
- फोटो : social media
Link Copied
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर यशराज बैनर की फिल्म 'पृथ्वीराज' से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वो संयोगिता के किरदार में हैं। उनके साथ अक्षय कुमार हैं। पिछले दिनों मानुषी ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर किया था। हालांकि ये एक सिल्हाउट (Silhouette) है। मानुषी अभी भले ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आती हैं लेकिन उनकी पुरानी तस्वीरों को देख लें तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल होगा। चलिए आपको मानुषी की उन तस्वीरों को दिखाते हैं जो उनके मिस वर्ल्ड से बनने से पहले की हैं।
मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब अपने नाम करने वालीं मानुषी का जन्म हरियाणा के छज्जर में हुआ। बाद में मानुषी का परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। मिस इंडिया कॉम्पिटिशन से पहले मानुषी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं। इस खिताब को जीतने के बाद उन्होंने मेडिकल कॉलेज से एक साल का ब्रेक लिया था। मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के बाद मानुषी ने फिर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
manushi chhillar
- फोटो : social media
कुछ समय पहले मानुषी की पुरानी तस्वीरें सामने आई थीं जो साल 2015 की हैं। जिन्हें देखकर पता चलता है कि उनका पूरी तरह मेकओवर हुआ है। अपने लुक को पाने के लिए मानुषी ने खूब मेहनत की है। उनकी पुरानी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें फर्स्ट ईयर की है।
4 of 5
manushi chillar
- फोटो : सोशल मीडिया
मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत का 17 साल का सूखा खत्म किया था। मानुषी से पहले साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने यह खिताब जीता था। मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी लगातार इवेंट्स और अवॉर्ड शोज में देखी गईं।
विज्ञापन
5 of 5
manushi chhillar
- फोटो : social media
मानुषी के परिवार में अधिकतर लोग डॉक्टर है। उनके पिता डॉक्टर मित्र बासु छिल्लर भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में एक वैज्ञानिक की भूमिका में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां नीलम भी बायोकेमिस्ट्री में एमडी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।