{"_id":"5e2c0b868ebc3e4af95d9018","slug":"jawaani-jaaneman-alaya-furniturewalla-reply-as-if-she-woke-up-and-find-kartik-aaryan-in-her-bed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुबह बिस्तर पर साथ मिलें कार्तिक आर्यन तो क्या करेंगी आलिया? अभिनेत्री का जवाब हो रहा है वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुबह बिस्तर पर साथ मिलें कार्तिक आर्यन तो क्या करेंगी आलिया? अभिनेत्री का जवाब हो रहा है वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 25 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
आलिया फर्नीचरवाला और कार्तिक आर्यन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
पूजा बेदी की बेटी आलिया फर्नीचरवाला अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के ट्रेलर के साथ ही गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं सैफ के साथ ही साथ आलिया भी सभी की तारीफें बटोर रही हैं। इस बीच आलिया का एक बयान सुर्खियों में है।
Trending Videos
2 of 5
Alaia Furniturewalla
- फोटो : amar ujala mumbai
दरअसल आलिया हाल फिलहाल में फिल्म 'जवानी जानेमन' का प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे ही एक इंटरव्यू के दौरान आलिया से कार्तिक आर्यन को लेकर सवाल पूछा गया। न सिर्फ सवाल बल्कि आलिया का जवाब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
आलिया से जूम टीवी के इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि अगर वह सुबह सोकर उठें और उन्हें अपने बेड पर कार्तिक आर्यन दिखें तो वह क्या करेंगी। इस पर आलिया ने कहा, 'कुछ नहीं करूंगी, मुझे कोई हैरानी नहीं होगी'। हालांकि जवाब देने के बाद आलिया तुरंत रुक गईं और हंसते हुए कहने लगीं, 'नहीं मेरा मतलब कुछ और था'।
4 of 5
Alaia Furniturewalla
- फोटो : Social Media
वहीं इसके अलावा स्पॉटबॉय को दिए एक दूसरे इंटरव्यू में आलिया फर्नीचरवाला ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान अपनी मां की दूसरी शादी को लेकर आलिया ने कहा कि पूजा बेदी ज्यादातर अपना समय गोवा में बितातीं हैं। वह जल्द ही मानेक कॉन्ट्रेक्टर से शादी कर लेंगी। आलिया ने बताया कि मानेक बहुत अच्छे इंसान हैं, वो और उनका भाई उन्हें काफी पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
pooja bedi
पूजा बेदी ने साल 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी रचाई थी। लेकिन किन्हीं वजहों से दोनों का रिश्ता नहीं टिक पाया और साल 2003 में उनका तलाक हो गया। पूजा ने अकेले ही आलिया की बेहतर परवरिश की। साल 2019 में पूजा बेदी ने बताया कि उन्होंने अपने ब्यॉयफ्रेंड मानेक कॉन्ट्रेक्टर से सगाई कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।