फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसीरुद्दीन शाह की बेटी हीबा शाह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला, जानें बड़ी वजह

Sat, 25 Jan 2020 02:41 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Sat, 25 Jan 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police have registered a non cognizable offence Naseeruddin Shah daughter actress Heeba Shah
परिवार के साथ हीबा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। लेकिन इस बीच उनकी बेटी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नसीरुद्दीन शाह की बेटी और अभिनेत्री हीबा शाह के खिलाफ मुंबई पुलिस ने गैर संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री पर एक क्लीनिक के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है।


 

Mumbai police have registered a non cognizable offence Naseeruddin Shah daughter actress Heeba Shah
हीबा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल हीबा शाह पर वेटनरी क्लीनिक में मारपीट का आरोप लगा है। क्लीनिक की ओर से हीबा पर आरोप लगाया गया है कि अभिनेत्री ने 16 जनवरी को उनकी 2 महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। एएनआई ने ट्विटर पर सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें भी साझा की हैं।

Mumbai police have registered a non cognizable offence Naseeruddin Shah daughter actress Heeba Shah
हीबा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फेलाइन फाउंडेशन के मुताबिक 16 जनवरी को हीबा अपनी दोस्त की दो बिल्लियों की नसबंदी कराने के लिए यहां पहुचीं थीं। लेकिन किसी वजह से बिल्लियों की नसबंदी नहीं की जा सकी। जिसकी वजह से हीबा वहां के स्टाफ को धमकाने लगीं और अपना रौब जमाने लगीं। बात इतनी बढ़ गई की हीबा वहां मौजूद स्टाफ से मारपीट करने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai police have registered a non cognizable offence Naseeruddin Shah daughter actress Heeba Shah
हीबा शाह - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने हीबा के खिलाफ IPC 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच में जुट गई है। वहीं हीबा इन सभी आरोपों से इनकार करती दिख रही हैं। हीबा का कहना है कि उन्होंने किसी के भी साथ मारपीट नहीं की है। जबकि मुझे (हीबा) ही गेटकीपर क्लीनिक के अंदर नहीं जाने दे रहा था। वहीं महिला कर्मचारी ने भी मुझे धक्का दिया।

विज्ञापन
Mumbai police have registered a non cognizable offence Naseeruddin Shah daughter actress Heeba Shah
naseeruddin shah - फोटो : you tube

गौरतलब है कि हाल ही में हीबा के पिता यानी नसीरुद्दीन शाह अपने बयान को लेकर सुर्खियों में थे। नसीरुद्दीन ने कहा था, 'मैं ट्विटर पर नहीं हूं। अनुपम खेर जैसे लोग बहुत बोलते हैं। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें गंभीरता से लिया जाना चाहिए। वह एक मसखरा और चापलूस हैं। एनएसडी और एफटीआईआई में उनके समकालीन रहे लोग उनके चापलूस स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। ये उनके खून में है, और हम उनकी मदद नहीं कर सकते हैं। वहीं बाकी लोग जो इसका विरोध कर रहे हैं उनको सोच लेना चाहिए कि उनको क्या कहना है। वहीं हमें हमारी जिम्मेदारियों के बारे में भी बताने की जरूरत नहीं है, हम हमारी जिम्मेदारियां जानते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed