बॉलीवुड स्टार्स अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। अनिल कपूर, शमिता शेट्टी, सुष्मिता सेन से लेकर बिपाशा बसु तक, हर स्टार ने अपने डेली रूटीन में वर्कआउट और योगा को शामिल कर लिया है, ताकि वह खुद को स्वस्थ और फिट रख सकें और अपने दिन को पॉजिटिव एनर्जी के साथ शुरू कर सकें। खास बात ये है कि ये सेलेब्स अपने फैंस को भी वर्कआउट और एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते हैं, जिसमें वह कठिन से कठिन एक्सरसाइज आसानी से करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, स्टार्स इस मौके पर भी अपने पार्टनर के साथ नजर आते हैं। आइए आपको बताते हैं उन स्टार कपल्स के बारे में जो मिलकर एक्सराइज को एंजॉय करते हैं।
जिम पार्टनर: प्रियंका-निक से रणवीर-दीपिका तक, एक साथ वर्कआउट करते हैं ये कपल्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कम ही सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करते हैं। कुछ समय पहले दोनों मालदीव वेकेशन पर गए थे। इस दौरान अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अंडर वाटर वर्कआउट किया था, जिसका वीडियो उन्होंने शेयर किया।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। दोनों को अक्सर एक साथ वर्कआउट करते हुए देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों कई बार एक-दूसरे की मदद भी करते हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। दोनों अक्सर एक-दूसरे से साथ वर्कआउट की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल
सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। रोहमन शॉल संग उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ वर्कआउट करना पसंद करती हैं।