{"_id":"61b0e00f7057cc4a71057b53","slug":"shahrukh-khan-kept-these-seven-conditions-for-his-daughter-suhana-khan-boyfriend-revealed-in-the-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए रखीं ये सात शर्तें, इंटरव्यू में किया था खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड के लिए रखीं ये सात शर्तें, इंटरव्यू में किया था खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुहाना खान, शाहरुख खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता शाहरुख खान फिल्मी दुनिया के किंग कहे जाते हैं। उन्होंने इस इंडस्ट्री को काफी हिट फिल्में दी हैं और वह हमेशा अपने फैंस के जुड़े हुए रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक सच्चाई ये भी है कि शाहरुख खान एक फैमिली मैन हैं। वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं और जब भी उनके परिवार पर कोई आंच आती है तो वह ढाल की तरह सामने खड़े हो जाते हैं। लेकिन जब अभिनेता की बेटी सुहाना खान की बात आती है तब शाहरुख खान अपनी लाडली के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हो जाते हैं। ये बात खुद वह भी कह चुके हैं। शाहरुख अपनी बेटी को राजकुमारी की तरह रखते हैं और उसकी हर एक ख्वाहिश को पूरी करते हैं।
इतना ही नहीं, शाहरुख खान अपनी बेटी की पर्सनल लाइफ में भी कुछ चीजें तय करते हैं, जैसे सुहाना का बॉयफ्रेंड। एक बार शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में सुहाना के बॉयफ्रेंड की बात करते हुए बताया था कि उसमें क्या-क्या खूबी होनी चाहिए।
2 of 5
शाहरुख, आर्यन, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी सुहाना के बॉयफ्रेंड से जुड़ी 7 खूबियों के बारे में बताया था, जो उसमें होनी चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘मेरी बेटी को डेट करने के लिए किसी को भी सात सामान्य शर्तें माननी होंगी। जैसे नौकरी करो, मान लो कि मैं तुम्हें पसंद नहीं करता हूं, मैं हर जगह मौजूद हूं, अपना एक वकील भी रख लो, वो मेरी राजकुमारी है और तुम जीत नहीं सकते, मुझे दोबारा जेल जाने में कोई आपत्ति नहीं होगी और आखिरी तुम उसके साथ जो भी करोगे वही मैं तुम्हारे साथ करूंगा।
3 of 5
सुहाना खान
- फोटो : instagram
शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान के होने वाले बॉयफ्रेंड के बारे में करण जौहर के चेट शो ‘कॉफी विद करण’ में भी बात की थी। इस शो के सीजन पांच में शाहरुख आलिया के साथ पहुंचे थे। इस दौरान आलिया ने बताया कि उनका पहला बॉयफ्रेंड 16 साल की उम्र में बना था। इस बात को सुनकर करण ने शाहरुख से पूछा, 'आपकी बेटी 16 साल की है, क्या आप उस इंसान को मार डालेंगे अगर उसने आपकी बेटी को किस किया?'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर शाहरुख कहते हैं, 'मैं उसके होंठ काट दूंगा।' शाहरुख की ये बात सुनकर करण ने जवाब दिया, 'मुझे ये बात पता थी।' इस पर शाहरुख ने कहा, '100 परसेंट।' सिर्फ यही नहीं शाहरुख ने ये भी कहा था कि वो आर्यन के भी होंठ काट देंगे अगर उन्हें पता चला कि उन्होंने किसी लड़की को किस किया है।
विज्ञापन
5 of 5
गौरी खान
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान ने गौरी खान से साल 1991 में लव मैरिज की थी। शादी के छह साल बाद गौरी ने बेटे आर्यन खान को जन्म दिया। फिर साल 2000 में शाहरुख-गौरी के घर में बेटी सुहाना खान ने जन्म लिया। इसके बाद कपल साल 2013 में सरोगेसी के जरिए अबराम खान का पैरेंट्स बना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।