ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को हाल ही में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था। हालांकि उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। ड्रग्स मामले के बाद हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में पत्नी भारती के साथ पहली बार सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा की। जिसकी वजह से उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया, हालांकि उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है।
तस्वीर साझा करते ही भारती सिंह को लोगों ने किया ट्रोल, पति हर्ष ने यूं दिया करारा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्ष लिंबाचिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और पत्नी भारती सिंह की तस्वीरें साझा की है। इस तस्वीरों में भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया रोमाटिंक अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरो के साथ हर्ष लिंबाचिया ने पत्नी भारती के लिए रोमांटिक पोस्ट भी लिखा है। जिसके बाद उन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया।
हर्ष लिंबाचिया ने अपने पोस्ट में लिखा, 'जब हम साथ होते हैं तो कुछ और मायने नहीं रखता है।' इन तस्वीरों पर कई सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट किए और भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को ट्रोल करने की कोशिश की। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके ड्रग्स के मामले को कमेंट के जरिए उछाले की कोशिश की, जिनको हर्ष लिंबाचिया ने बेबाकी से जवाब दिया। इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उनके कमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
आपको बता दें कि एनसीबी की ड्रग्स के खिलाफ छापेमारी जारी है। एजेंसी ने शनिवार 21 नवंबर को मुंबई में तीन जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का घर भी शामिल था। भारती के घर से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

पूछताछ के दौरान दोनों ने ड्रग्स के सेवन की बात कुबूल की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। हालांकि मामले में हर्ष और भारती दोनों को ही फिलहाल जमानत मिल चुकी है। गौरतलब है कि ये मामला दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उठा था। इस मामले की आंच अब तक कई बॉलीवुड हस्तियों तक पहुंच चुकी है। जिनमें सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे शामिल हैं।
