चर्चित अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ फिल्म थलाइवी बना रहे फिल्म निर्माता शैलेश आर सिंह ने अब कानपुर के दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के विवादास्पद एनकाउंटर पर वेब सीरीज बनाने का एलान किया है। लखनऊ के रहने वाले शैलेश आर सिंह की इस वेब सीरीज के निर्देशक हंसल मेहता होंगे, जिनके साथ शैलेश इससे पहले ‘शाहिद’, ‘अलीगढ़’ और ‘ओमर्टा’ जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं।
विकास दुबे पर सीरीज बनाने का हंसल मेहता का एलान, एनकाउंटर से पहले के सात दिन की दिखाएंगे कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिकरू कांड में आठ पुलिसवालों की हत्या से चर्चा में आए अपराधी विकास दुबे ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में जाकर समर्पण किया था और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ वापस कानपुर आते हुए रास्ते पुलिस की गिरफ्त से भागने की कथित कोशिश में वह मारा गया। शैलश आर सिंह का इरादा बिकरू कांड से लेकर विकास के एनकाउंटर तक के बीच करीब हफ्ते भर तक चले मीडिया ट्रायल पर फिल्म बनाने का है।
वेब सीरीज के निर्देशक हंसल मेहता ने ये मौका देने के लिए शैलेश आर सिंह का आभार जताया है और कहा कि इसकी कहानी पर काम जल्द शुरू होने वाला है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। शैलेश आर सिंह की निर्माणाधीन फिल्मों में कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’, सनी कौशल और नुसरत भरूचा की फिल्म ‘हुड़दंग’ और अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और राकुलप्रीत सिंह की ‘थैंक गॉड’ शामिल है। पिछले साल शैलेश ने ‘जबरिया जोड़ी’ और ‘जजमेंटल है क्या’ फिल्में बनाई थीं।
इससे पहले ‘दशहरा’, ‘जीना है तो ठोक डाल’, ‘स्कॉटलैंड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके मनीष वात्सल्य ने भी विकास दुबे को लेकर एक वेब सीरीज बनाने का एलान किया था। इस सीरीज का नाम 'हनक' रखा गया है और इसकी कहानी मृदुल कपिल और सुबोध पांडे लिख रहे हैं।
इस बारे में मनीष ने बताया था, 'मैंने विकास दुबे को पहली बार टीवी पर देखा और उसके बारे में जानकारी इकट्ठी करने लगा। इसके बाद मेरे पास निर्माताओं के फोन आने लगे। दरअसल, उन्हें किसी ने मेरे नाम की सिफारिश की थी। हालांकि मैंने उनसे पूछा भी कि आप अपनी सीरीज में क्या दिखाना चाहते हैं? तब उन्होंने मुझसे कहा कि वह हमारी कहानी का विलेन होगा। इसके बाद मैंने हां कर दी।'
पढ़ें: साल 2020 फिल्म जगत के लिए बना बुरा 'काल', इन छह सितारों की आत्महत्या से हिला बॉलीवुड