सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नेपोटिज्म की बहस के बीच हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा ने किया ट्वीट, बताया इस वजह से जुड़े हैं बॉलीवुड से

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 22 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta and Sudhir Mishra reveal the reason why they are in bollywood during Nepotism debate recall legendary actors and films
हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के गुजर जाने के बाद इन दिनों बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और वंशवाद पर जमकर चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारे इस मुद्दे पर अपनी- अपनी राय दे रहे हैं। कोई फिल्म इंडस्ट्री में भाई- भतीजावाद होने की बात को स्वीकार कर रहा है तो कोई इस बात को सिरे से खारिज कर रहा है। वहीं एक ऐसा भी तबका है जो इस तरह की बहस से परेशान हो गया है और वह बॉलीवुड में अपने खुद के रहने की वजह बता रहा है। 

Trending Videos
Hansal Mehta and Sudhir Mishra reveal the reason why they are in bollywood during Nepotism debate recall legendary actors and films
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल भाई- भतीजावाद और वंशवाद के पक्ष- विपक्ष की बहस को लेकर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता- निर्देशक हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा सहित कई हस्तियां परेशान हो गई हैं और सोशल मीडिया के जरिए यह बताने की कोशिश कर रही हैं वह बॉलीवुड में किस वजह से हैं। हाल ही में सुधीर मिश्रा ने सोशल मीडिया पर हिंदी सिनेमा की कई मशहूर हस्तियों को याद किया और बताया कि वह बॉलीवुड में किस वजह से हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta and Sudhir Mishra reveal the reason why they are in bollywood during Nepotism debate recall legendary actors and films
सुधीर मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सुधीर मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बॉलीवुड क्या है? मैं सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरु दत्त, ऋत्विक घटक, बिमल रॉय, मृणाल सेन, हृषिकेश मुखर्जी, के आसिफ, विजय आनंद, जावेद अख्तर, गोविंद निहलानी, बासु भट्टाचार्य, तपन सिन्हा, गुलज़ार, शेखर कपूर, केतन मेहता से प्रेरित होकर सिनेमा इंडस्ट्री का हिस्सा बना और यहां मैं हमेशा रहूंगा।' हंसल मेहता ने सुधीर मिश्रा के इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए बताया कि वह किस वजह से बॉलीवुड में हैं।
 


 

Hansal Mehta and Sudhir Mishra reveal the reason why they are in bollywood during Nepotism debate recall legendary actors and films
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों को याद करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं यहां अर्थ, सारांश, भवानी भवई, मिर्च मसाला, आक्रोश, अर्ध सत्य, मंथन, कलयुग, दो बीघा जमीन, मधुमती, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, देवर, त्रिशूल, कभी कभी, गमन, इजाजत, जूनून, ये वो मंजिल तो नहीं, धारावी और भी बहुत सी फिल्मों की वजह से हूं।' सोशल मीडिया पर हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा का ट्वीट वायरल हो रहा है। 

 
विज्ञापन
Hansal Mehta and Sudhir Mishra reveal the reason why they are in bollywood during Nepotism debate recall legendary actors and films
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुधीर और हंसल के फैंस उनके इस ट्वीट को पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के जरिए अपनी राय भी रख रहे हैं। आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और वंशवाद की बात कही। उनमें से एक अभिनेत्री कंगना रनौत भी है। वह अब तक खुलकर कई कलाकारों और निर्माता- निर्देशकों पर भाई- भतीजावाद करने का आरोप लगा चुकी हैं।

पढ़ें: बाइस्कोप: जानिए किसने छपवा दी थी मनीषा कोइराला के मौत की खबर और क्यों नहीं बनतीं अब हॉलीवुड की रीमेक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed