{"_id":"5f173de22d20244f5e754948","slug":"vidyut-jammwal-listed-people-you-do-not-have-to-mess-with-alongside-vladimir-putin-and-bear-grylls","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vidyut Jammwal: महंगा पड़ सकता है विद्युत से पंगा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vidyut Jammwal: महंगा पड़ सकता है विद्युत से पंगा, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और बेयर ग्रिल्स के साथ इस लिस्ट में हुए शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
व्लादिमीर पुतिन, विद्युत जामवाल और बेयर ग्रिल्स
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विद्युत जामवाल बॉलीवुड के ऐसे युवा अभिनेता हैं जिनके नाम की गूंज दुनियाभर में सुनाई देती हैं। विद्युत अपने दमदार एक्शन और मार्शल आर्ट्स की बदौलत पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन कर चुके हैं। उन्हें जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। हाल ही में विद्युत ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और द मेन वर्जेस वाइल्ड के होस्ट बेयर ग्रिल्स के साथ एक और उपलब्धि हासिल की है।
Trending Videos
2 of 5
Vidyut Jammwal
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
द रिचेस्ट नामक एक पोर्टल ने दुनियाभर के ऐसे स्टार्स की लिस्ट जारी की है जिनसे पंगे लेना महंगा पड़ सकता है। पोर्टल ने विद्युत को एक योद्धा के रूप में स्वीकार किया है। भारत की तरफ से शामिल होने वाले विद्युत अकेले शख्स हैं। विद्युत फिल्मों में बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खतरनाक से खतरनाक सीन्स और स्टंट्स किए जाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Vidyut Jammwal
- फोटो : amar ujala mumbai
विद्युत के साथ इस लिस्ट में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, जो ताइक्वांडो में डैन ब्लैक बेल्ट हैं और बेयर ग्रिल्स, जो एक मशहूर एडवेंचरर हैं, का भी नाम शामिल किया गया है। इस सभी हस्तियों को द रिचेस्ट द्वारा '10 पीपल यू डॉन्ट वांट मेस विद' में फीचर किया गया है।
4 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पांचवें जैकी चैन इंटरनेशनल एक्शन फिल्म वीक में विद्युत जामवाल की फिल्म जंगली को बेस्ट एक्शन सीक्वंस और बेस्ट एक्शन फैमिली फिल्म के रूप में दो पुरस्कार मिले थे। साथ ही एक अमेरिकन वेबसाइट ने विद्युत को दुनिया के सबसे अच्छे मार्शल आर्टिस्ट के रूप में छठवां स्थान दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
विद्युत जामवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विद्युत ने प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट कलारीपयट्टू का प्रशिक्षण लिया है। कलारीपयट्टू एक प्राचीन कला है। भारतीय परंपरा और जनश्रुति के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण इस विद्या के असली जनक थे। उन्होंने ही इस विद्या के माध्यम से चाणूर और मुष्टिक जैसे मल्लों का वध किया था। कहा जाता है कि इसी विद्या के जरिए उन्होंने कालिया नाग का भी वध किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X