फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: हंसल मेहता का विवादों से है पुराना नाता, कंगना रणौत के साथ भी हो चुका है पंगा

Sat, 29 Apr 2023 07:38 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sat, 29 Apr 2023 07:38 AM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta Birthday Of Bollywood Famous Director Know Some Unknown Facts About Him
हंसल मेहता - फोटो : अमर उजाला

हंसल मेहता बॉलीवुड के जाने माने फिल्म मेकर हैं। आज वह अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इनका जन्म 29 अप्रैल 1968 को मुंबई में हुआ था। फिल्ममेकर एक माध्यम गुजराती परिवार में जन्म थे। उन्होंने बचपन के शुरुआती दिनों में संगीत की शिक्षा हासिल की थी। साथ ही उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने फिजी में काम किया है और उसके बाद वहां से वापस आकर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। 

Hansal Mehta Birthday Of Bollywood Famous Director Know Some Unknown Facts About Him
हंसल मेहता - फोटो : social media

कई टीवी शो किए तैयार
मेहता ने अपने डायरेक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1993 में आए टीवी कुकरी शो खाना खजाना से की थी। इस शो में मुख्य रूप से होस्ट के तौर पर संजीव कपूर नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने अमृता, हाईवे, यादें, लक्ष्य, नीति जैसे तमाम टीवी शो तैयार किए थे। 

Hansal Mehta Birthday Of Bollywood Famous Director Know Some Unknown Facts About Him
हंसल मेहता - फोटो : social media

दिल पे मत लेना यार से शुरू किया करियर
हंसल मेहता ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिचर फिल्म जयते से की थी। इसके बाद उन्होंने इसी की तर्ज पर फिल्म दिल पे मत लेना यार साल 2000 में तैयार की थी। हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं की थी। उन्होंने इसके साथ ही कई और भी फिल्में तैयार की हैं, जिसमें दस कहानियां, चल, ये क्या हो रहा है, अनजान, राख, शाहिद, सिटी लाइट जैसे कई फिल्में बनाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta Birthday Of Bollywood Famous Director Know Some Unknown Facts About Him
हंसल मेहता - फोटो : social media

कई फिल्मों को लेकर हुआ विवाद
आपको बता दें कि हंसल मेहता का विवादों से पुराना नाता है। उनकी कई फिल्मों को लेकर विवाद हुए हैं। दरअसल, फिल्ममेकर की कई फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद हुआ है। स्कैम 1992 जैसी वेब सीरीज बनाने वाले हंसल मेहता  काफी वक्त तक अपनी फिल्म फराज को लेकर चर्चा में रहे थे। डायरेक्टर की घोषणा के बाद से ही इस पर रोक लगाने की लगातार मांग की गई थी। दरअसल, यह फिल्म साल 2016 में हुए बांग्लादेश पर आतंकी हमले पर आधारित है। इस फिल्म के खिलाफ दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इस फिल्म पर विवाद था कि साल 2016 में बांग्लादेश में हुए आतंकी हमले में दो लड़कियों की जान गई थी, जिसके चलते उनके परिवार ने इसकी रिलीज  पर रोक लगाने को कहा था। साथ ही उन्होंने कहा था कि फिल्म में उनकी बेटियों को गलत तरीके से दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Hansal Mehta Birthday Of Bollywood Famous Director Know Some Unknown Facts About Him
हंसल मेहता - फोटो : social media

कंगना के संग हुआ था विवाद
हंसल मेहता ने एक्ट्रेस कंगना रणौत के साथ साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म सिमरन बनाई थी। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म मेकर ने कंगना के साथ काम करने को गलती बताया था। फिल्म के शूट के दौरान भी कंगना के साथ अक्सर बहस हुआ करती थी। इस फिल्म के बाद दोनों के बीच सोशल मीडिया पर विवाद देखने को मिला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed