देशभर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में स्थिति पहले से ज्यादा खराब हो गई है। बढ़ते मामलों के बीच कई बॉलीवुड सितारे संक्रमित हो चुके हैं। वहीं जाने-माने फिल्ममेकर हंसल मेहता के कजिन की संक्रमण के चलते मौत हो गई है। उन्होंने ट्वीट के जरिये इस दुखद समाचार की जानकारी दी है।
हंसल मेहता के कजिन की कोरोना से मौत और सुशांत मामले में संदिग्ध साहिल शाह फरार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को कुछ महीनों में एक साल पूरे हो जाएंगे। सुशांत के मौत के केस में ड्रग्स एंगल के जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हत्थे अब तक कई ड्रग्स पैडलर लग चुके हैं। मंगलवार को एनसीबी ने ड्रग पेडलर साहिल शाह के 2 साथियों को गिरफ्तार किया था। अब एनसीबी को मुख्य तौर पर इसी साहिल शाह पर शक है और एजेंसी उसे मुख्य संदिग्ध मान रही है। बता दें कि साहिल अभी भी एनसीबी की गिरफ्त से बाहर है।
सुशांत केसः ड्रग्स मामले का मुख्य संदिग्ध साहिल शाह फरार, अभिनेता के कॉमप्लेक्स में रहता था साथ
15 साल पहले हिंदी में ‘अपरिचित’ नाम से डब होकर रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘अन्नियन’ (Anniyan) का अब हिंदी में रीमेक होने जा रहा है। दक्षिण के मशहूर निर्देशक शंकर की लिखी और निर्देशित फिल्म ‘अन्नियन’ के इस रीमेक में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) वही तीन अनोखे किरदार निभाने जा रहे हैं, जो मूल फिल्म में अभिनेता विक्रम ने निभाए थे। फिल्म के निर्माता होंगे जयंती लाल गडा जिनकी मेगा बजट फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की रिलीज का इंतजार पिछले साल से ही हो रहा है।
Anniyan: डेढ़ दशक बाद बड़े परदे पर फिर लौटेगा ‘अपरिचित’, इस बार रणवीर करेंगे एक तीर से तीन शिकार
भारत में एक बार फिर से कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। महामारी की दूसरी लहर के बाद कई राज्यों में काफी संख्या में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप महाराष्ट्र में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री भी कोविड-19 के कुप्रभाव से खुद को बचा नहीं पाई है। हाल ही में कई बॉलीवुड सितारे इसकी चपेट में आ गए हैं। बीते दिनों भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल फिर कटरीना कैफ और अब अभिनेता राहुल रॉय भी इसकी चपेट में आ गए हैं।
बॉलीवुड में कोरोना: परिवार समेत अभिनेता राहुल रॉय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव, घर में ही हुए क्वारंटीन
आपको लाइफ ओके चैनल याद है? स्टार नेटवर्क के इस चैनल का नाम बाद में बदलकर स्टार भारत हो गया था और इसकी ब्रांडिंग के लिए चैनल ने एक अनोखा म्यूजिक रियलिटी शो शुरू किया था, ‘ओम शांति ओम’। भजनों के इस म्यूजिक रियलिटी शो के महा जज बने थे देसी एफएमसीजी ब्रांड पतंजलि चलाने वाले बाबा रामदेव। बाबा रामदेव फिर एक म्यूजिक रियलिटी शो पर दिखाई देने वाले हैं। नवरात्रि में प्रसारण के लिए पहले ही तैयार हो चुके इस शो में बाबा रामदेव नवरात्रि के साथ जुड़ा अपना वह किस्सा भी सुनाने वाले हैं, जिसने उनका जीवन बदल दिया।
बाबा रामदेव ने किया अपने संन्यास ग्रहण की तिथि का खुलासा, मुंबई में की म्यूजिक रियलिटी शो की शूटिंग