फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: शेख हसीना पर फूटा हंसल मेहता का गुस्सा, 'फराज' के प्रतिबंध को यादकर कही यह बात

Mon, 05 Aug 2024 07:18 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 05 Aug 2024 07:18 PM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta criticises Sheikh Hasina filmmaker recalls she did not allow Faraaz to release in Bangladesh
शेख हसीना, हंसल मेहता - फोटो : एएनआई, इंस्टाग्राम- हंसल मेहता

बांग्लादेश में चल रहे सियासी उथल-पुथल पर मशहूर फिल्मकार हंसल मेहता ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोमवार (5 अगस्त) को कहा कि बांग्लादेश में न्याय की जीत होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अपनी 2022 की फिल्म 'फराज' के लिए मिली धमकियों को भी याद किया, जो ढाका में हुए एक आतंकवादी हमले पर आधारित थी। 

Hansal Mehta criticises Sheikh Hasina filmmaker recalls she did not allow Faraaz to release in Bangladesh
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता

यह फिल्म बांग्लादेश में अभी भी प्रतिबंधित है, क्योंकि इसमें कथित तौर पर अधिकारियों को कथित तौर पर बुरा दिखाया गया था। सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखने वाले हंसल ने बांग्लादेश के हालात को देखते हुए एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है। हाल ही में शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और राजधानी की सड़कों पर भीड़ के उमड़ने और शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को तोड़ने के असाधारण दृश्यों के साथ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद उन्होंने देश छोड़ दिया।

Hansal Mehta criticises Sheikh Hasina filmmaker recalls she did not allow Faraaz to release in Bangladesh
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता

हंसल ने प्रतिक्रिया देते हुए पोस्ट में लिखा, "2016 में ढाका के होली आर्टिसन बेकरी हमले पर आधारित 'फराज' की रिलीज को लगभग 18 महीने तक रोकने की कोशिश की गई। मैं उस समय के बहुत ही मिलनसार बांग्लादेशी उच्चायुक्त के घर गया। मुझे कथित तौर पर भारतीय 'कैबिनेट सचिवालय' के सूत्रों द्वारा फोन किया गया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta criticises Sheikh Hasina filmmaker recalls she did not allow Faraaz to release in Bangladesh
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता

"मुझे उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारियों, कथित सीक्रेट सर्विस एजेंट से कई कॉल आए। मुझे आतंकवादी संगठनों से कथित धमकियों के बाद पुलिस सुरक्षा प्रदान की गई है। मुझे भारतीय अदालतों में लंबी मुकदमेबाजी से गुजरना पड़ा। कई लोगों ने मुझ पर गंभीर आरोप लगाए। मैं अभी भी बांग्लादेश की अदालतों में फर्जी मुकदमेबाजी से जूझ रहा हूं..."।
Hum Aapke Hain Koun: राजश्री ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दी पूरी फिल्म, देखिए पूरी कहानी सिर्फ एक मिनट में

विज्ञापन
Hansal Mehta criticises Sheikh Hasina filmmaker recalls she did not allow Faraaz to release in Bangladesh
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता

उन्होंने आगे लिखा, "यह सब एक ऐसी फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए किया गया, जिसमें शेख हसीना की सरकार और सरकारी मशीनरी का असली चेहरा दिखाया गया था। यह एक ऐसी सरकार थी जो बांग्लादेश के बाहर किसी को यह नहीं बताना चाहती थी कि वे पूरी तरह से अयोग्य हैं और एक अत्यधिक सत्तावादी नेता द्वारा संचालित हैं जो खुद के खिलाफ किसी भी आलोचना से डरती हैं। वे हमारी आवाज और एक ऐसी कहानी कहने के हमारे अधिकार को बंद करके अपने खून से सने हाथों को छिपाना चाहते थे जो हमारे समय का आईना है। मुझे उम्मीद है कि बांग्लादेश के लोगों के साथ-साथ हर उस देश को न्याय मिलेगा जो इस तरह की व्यवस्था के प्रति संवेदनशील हो सकता है। समानता, सत्य और न्याय की हमेशा जीत होनी चाहिए। स्वतंत्र दुनिया के हर नागरिक को ऊंचा उठना चाहिए।" धर्म बनाम कट्टरपंथ पर आधारित फराज में जहान कपूर, आदित्य रावल, जूही बब्बर और आमिर अली नजर आए थे। भारत में यह फिल्म 3 फरवरी 2023 को रिलीज हुई थी।
Bollywood Celebs: करोड़ों में इनकम टैक्स का भुगतान करते हैं ये सितारे, बिग बी से लेकर अक्षय कुमार का नाम शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed