फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hansal Mehta: 17 साल संग रहने के बाद हंसल मेहता ने की लिव इन पार्टनर से शादी, पहले से हैं चार बच्चों के पिता

Wed, 25 May 2022 11:13 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 25 May 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta marries Safina Hussain after being together for 17 years
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

लक्ष्य और हाइवे जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए मशहूर निर्माता, निर्देशक और लेखक हंसल मेहता अक्सर अपनी मूवीज के लिए सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में हंसल मेहता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है जो इस समय काफी चर्चा में हैं। निर्देशक अपनी पार्टनर के सफीना हुसैन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बुधवार सुबह उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल और सफीना दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं।

Hansal Mehta marries Safina Hussain after being together for 17 years
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

पोस्ट शेयर कर हंसल मेहता ने लिखा- 'तो 17 साल बाद दो लोगों ने अपने बेटों को बड़े होते देखा और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालांकि हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं। आखिरकार प्यार बाकी सब पर चीजों पर हावी हो जाता है। और इसमें...'। निर्माता की इस पोस्ट को सिनेमा जगत के लोग और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Hansal Mehta (@hansalmehta)

Hansal Mehta marries Safina Hussain after being together for 17 years
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हंसल भूरे रंग का ब्लेजर और सफेद टीशर्ट पहने हुए हैं, जबकि सफीना गुलाबी रंग के सलवार सूट में हैं। दोनों दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद अपने परिवार के साथ पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनकी पोस्ट पर फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज, अनुभव सिन्हा, अभिनेता राजकुमार राव, मनोज बाजपेयी और शेफ रणवीर बरार ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है। हंसल मेहता की मॉर्डन लव मुंबई वेब सीरीज के अभिनेता प्रतीक गांधी ने लिखा- ये प्यार है...इसके बाद उन्होंने दिल वाले इमोजी बनाए...और यह प्रेरणादायक भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta marries Safina Hussain after being together for 17 years
हंसल मेहता, सफीना - फोटो : इंस्टाग्राम

सफीना के साथ हंसल की दो बेटियां हैं। उनकी पिछली शादी से हंसल को दो बेटे भी हैं। बीते दिनों वह सफीना को अपनी पत्नी बता चुके हैं। सफीना एक सामाजिक कार्यकर्ता और एजुकेट गर्ल्स नामक एक गैर-लाभकारी संस्थान की संस्थापक हैं। वह दिवंगत अभिनेता युसूफ हुसैन की बेटी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed