सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ऑस्कर अवॉर्ड की ओर से आलिया-ऋतिक सहित इन हस्तियों को मिला न्योता, हंसल मेहता बोले- 'नेपोटिज्म अकेडमी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 02 Jul 2020 11:54 AM IST
विज्ञापन
Hansal Mehta reaction on nepotism in bollywood after invite Alia Bhatt and Hrithik Roshan by Oscar Award
आलिया भट्ट, हंसल मेहता,ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के कई सितारे फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद और वंशवाद पर खुलकर बोल रहे हैं। बीते कुछ समय से मशहूर निर्माता-निर्देशक हंसल मेहता भी भाई-भतीजावाद पर बेबाकी से अपनी राय रख रहे हैं। एक बार फिर से उन्होंने भाई-भतीजावाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।



Trending Videos
Hansal Mehta reaction on nepotism in bollywood after invite Alia Bhatt and Hrithik Roshan by Oscar Award
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने इस बार प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की वजह से भाई-भतीजावाद पर कटाक्ष किया है। दरअसल कोरोना वायरस के कारण ऑस्कर अवॉर्ड की तारीख भले ही आगे बढ़ा दी हो लेकिन इसकी तैयारियां जोरो-शोरों से चल रही है। ऐसे में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस ने 819 कलाकारों को पुरस्कार समारोह में आने के लिए न्योता भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hansal Mehta reaction on nepotism in bollywood after invite Alia Bhatt and Hrithik Roshan by Oscar Award
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

इन 819 लोगों में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, कास्टिंग डायरेक्टर नंदिनी श्रीकांत, ऋतिक निष्ठा जैन, अमित मधेशिया, विज़ुअल इफेक्ट्स सुपरवाइजजर विशाल आनंद, डिजाइनर नीता लूला और संदीप कमल जैसे सितारों के नाम शामिल हैं। यह सभी सितारे एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंस की तरफ से भेजे गए न्योते को स्वीकार करते हैं तो इन्हें अवॉर्ड शो में वोट डालने का मौका मिलेगा, लेकिन आमंत्रण लिस्ट देखकर हंसल मेहता ने इसको भाई-भतीजावाद बताया है। 

Hansal Mehta reaction on nepotism in bollywood after invite Alia Bhatt and Hrithik Roshan by Oscar Award
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने इन सभी सितारों के लिस्ट देखकर कटाक्ष करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है, 'नेपोटिज्म अकेडमी।' सोशल मीडिया पर हंसल मेहता का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले भी हंसल मेहता भाई-भतीजावाद पर अपनी राय रख चुके हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने ट्विटर पर अपनी राय दी थी जिसकी काफी चर्चा हुई थी।
 

विज्ञापन
Hansal Mehta reaction on nepotism in bollywood after invite Alia Bhatt and Hrithik Roshan by Oscar Award
हंसल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

हंसल मेहता ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'नेपोटिज्म की इस बहस को और ज्यादा व्यापक होना चाहिए। इस के लिए भी मेरिट सबसे ज्यादा देखी जाती है। मेरी वजह से मेरे बेटे को दरवाजे के भीतर कदम रखने दिया गया और क्यों नहीं, क्योंकि वह मेरे अच्छे काम का एक अभिन्न अंग रहा है। मेरे जैसे ही मूल्यों को साझा करता है। वह प्रतिभाशाली, अनुशासित, मेहनती और सिर्फ इसलिए नहीं कि वह मेरा बेटा है।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed