फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: तकलीफों से भरी थी इस खूबसूरत हीरोइन की जिंदगी, दो बार शादी भी रचाई लेकिन मारपीट के बाद खत्म हुआ था रिश्ता

Mon, 15 Nov 2021 04:29 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 15 Nov 2021 04:29 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Actress Vidya Sinha married twice know about her interesting facts
विद्या सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री विद्या सिन्हा आज हम लोगों के बीच नहीं हैं। अभिनेत्री ने साल 2019 में इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। लेकिन वह अपनी दमदार एक्टिंग और शानदार फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। आज विद्या सिन्हा का 74वां जन्मदिन है। उनका जन्म 15 नवंबर 1947 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने बहुत छोटी उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। विद्या ने ‘मिस बॉम्बे’ का खिताब जीतकर बॉलीवुड में कदम रखा था।


 
मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड में रखा था कदम
विद्या सिन्हा ने फिल्म ‘राजा काका’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी किस्मत फिल्म ‘रजनीगंधा’ से बदल गई। इसके बाद विद्या सिन्हा को कई फिल्मों में ब्रेक मिला। उन्होंने ‘छोटी सी बात’, ‘पति पत्नी और वो’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। विद्या सिन्हा की प्रोफेशल लाइफ काफी शानदार रही लेकिन उन्हें निजी जिंदगी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Happy Birthday Actress Vidya Sinha married twice know about her interesting facts
Vidya Sinha - फोटो : file photo

ससुराल वालों के खिलाफ जाकर बनाया करियर
विद्या सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले ही वेंकटेश्वरन अय्यर से शादी कर ली थी। दोनों साल 1968 में शादी के बंधन में बंधे थे। विद्या के ससुरालवाले उनके काम के खिलाफ थे लेकिन उन्होंने सबके खिलाफ जाकर अपना फिल्मी करियर जारी रखा था और वह सफल भी रही थीं। शादी के लंबे समय बाद तक विद्या मां नहीं बन पाईं। इसी वजह से अभिनेत्री ने साल 1989 में बेटी ‘जान्हवी’ को गोद लिया। उनकी जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी लेकिन साल 1996 में सब कुछ बदल गया। इसी साल विद्या के पति वेंकटेश्वरन अय्यर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। पति की मौत के बाद विद्या पूरी तरह टूट गई थीं।

Happy Birthday Actress Vidya Sinha married twice know about her interesting facts
Vidya Sinha - फोटो : file photo

54 साल की उम्र में की दूसरी शादी
विद्या सिन्हा अपने पति की मौत के बाद ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं। इसके बाद उनकी मुलाकात नेताजी भीमराव सालुंके से ऑनलाइन हुई। अभिनेत्री ने 54 साल की उम्र में भीमराव से साल 2001 में शादी रचाई थी। वह अपनी इस शादी से काफी खुश थीं। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही भीमराव का व्यवहार बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Actress Vidya Sinha married twice know about her interesting facts
Vidya Sinha - फोटो : file photo

8 साल में हुआ तलाक
उन्होंने विद्या सिन्हा से पैसे मांगना शुरू कर दिया था। इतना ही नहीं, वह विद्या के साथ मारपीट भी करते थे। विद्या सिन्हा ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी और उन पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इसके बाद साल 2009 में दोनों का तलाक हो गया। ये शादी महज 8 साल तक ही चल पाई।

विज्ञापन
Happy Birthday Actress Vidya Sinha married twice know about her interesting facts
Vidya Sinha - फोटो : file photo

सीरियल्स में भी किया था काम
विद्या सिन्हा ने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगॉर्ड’ से कम बैक किया था। इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया का रुख किया। उन्होंने ‘बहु रानी’, ‘हम दो हैं ना’, ‘भाभी’, ‘काव्याजंली’, ‘चंद्रनंदनी’ और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ जैसे कई टीवी शो में काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed