फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन के लिए रवीना टंडन ने की थी सुसाइड की कोशिश, इन हीरोइनों का दिल भी तोड़ चुके हैं सिंघम

Mon, 02 Apr 2018 12:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday ajay devgn Rumoured affair with Raveena Tandon and Karisma Kapoor
ajay devgn
बॉलीवुड के स्टार अजय देवगन आज 49 साल के हो गए हैं। एक्शन हीरो से लेकर कॉमिक किंग बनने वाले अजय ने इंडस्ट्री में एक अहम जगह हासिल की है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके अजय देवगन की फिल्मों का दर्शक हमेशा दिल थामे इंतजार करते हैं। काजोल और अजय देवगन की शादी को 17 साल हो चुके हैं। अजय अपने परिवार के साथ आज बहुत खुश हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब अजय के अफेयर के चर्चों ने मीडिया में सुर्खियां बटोरी। 
Happy birthday ajay devgn Rumoured affair with Raveena Tandon and Karisma Kapoor
रवीना टंडन
वैसे तो अजय का नाम 90 के दशक की कई बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ जुड़ा लेकिन रवीना टंडन और करिश्मा कपूर के साथ अजय का अफेयर खूब चर्चा में रहा। अजय देवगन और रवीना टंडन की नजदकियों की खबरें फिल्म 'दिलवाले' की शूटिंग के समय से मीडिया में आनी शुरू हुई थीं। रवीना उस समय इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस में से एक थीं। दोनों ने दिलवाले और एक ही रास्ता जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।
Happy birthday ajay devgn Rumoured affair with Raveena Tandon and Karisma Kapoor
karishma kapoor
रवीना अजय के प्यार में पागल थीं। दोनों के अफेयर की खबरें मैगजीन और अखबारों में छपा करती थीं। रवीना टंडन के बाद अजय देवगन को चाहने वालों में करिश्मा कपूर का नाम भी जुड़ा। उसी समय अजय करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'जिगर' की शूटिंग कर रहे थे। खबरें थी कि रवीना को यह बात बर्दाश्त नहीं हुई और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday ajay devgn Rumoured affair with Raveena Tandon and Karisma Kapoor
ajay devgn
साल 1994 में फिल्मफेयर मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अजय ने कहा थी कि रवीना टंडन को मनोचिकित्सक की जरूरत है। अजय ने यह भी कहा था कि रवीना केवल पब्लिसिटी के लिए मेरा नाम अपने साथ जोड़ रही हैं। रवीना ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'अजय और करिश्मा के बच्चे ज़ेब्रा की तरह पैदा होंगे'। इस बात से अजय काफी नाराज हुए थे।
विज्ञापन
Happy birthday ajay devgn Rumoured affair with Raveena Tandon and Karisma Kapoor
ajay and kajol
इन दोनों के बाद अजय की मुलाकात काजोल से हुई। दोनों की मुलाकात पहली बार एक फिल्म के सेट पर हुई थी। जब एक बार अजय से पूछा गया था कि काजोल के साथ उनका रोमांस कब शुरु हुआ तो अजय ने बताया था, “मुझे खुद नहीं पता ये सब कब शुरु हुआ। मैंने कभी काजोल को प्रपोज नहीं किया, बस मुलाकातों का सिलसिला रिश्ते को आगे बढ़ाता चला गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed