फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spl: एक फिल्म के 50 करोड़ तक लेते हैं साउथ एक्टर थाला अजित, कार रेसिंग का रखते हैं शौक

Wed, 01 May 2019 10:25 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 May 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Ajith Kumar Know Everything about south superstar Thala Ajith
Viswasam

साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार (Ajith Kumar) को कौन नहीं जानता। इस साल की शुरुआत में ही उनकी फिल्म 'विश्वासम' रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। अब आप सोच रहे होंगे कि आज हम अचानक अजित कुमार की बात क्यों कर रहे हैं तो आपको बता दें साउथ के सुपरस्टार एक्टर कहे जाने वाले अजित कुमार का आज जन्मदिन है। हैदराबाद में जन्मे अजित आज 48 साल के हो गए हैं। अजित के जन्मदिन के मौके पर आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...

Happy birthday Ajith Kumar Know Everything about south superstar Thala Ajith
Ajith Kumar
अजित ज्यादातर तमिल फिल्मों में ही नजर आते हैं लेकिन उनका जलवा बॉलीवुड में भी कायम है। बतौर सपोर्टिंग एक्टर करियर का आगाज करने वाले अजित कुमार को 'थाला' के नाम से भी जाना जाता है। ये नाम उनको फैंस ने दिया है। बेशक साउथ में रजनीकांत, कमल हासन, महेश बाबू, रवि तेजा, जूनियर एनटीआर जैसे कई सुपरस्टार हैं, लेकिन अजित कुमार का अपना ही स्टारडम है।
Happy birthday Ajith Kumar Know Everything about south superstar Thala Ajith
Ajith Kumar
1993 में आई फिल्म 'अमरावती' में अजित ने पहली बार लीड रोल निभाया था। अभी तक अजित 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अजित कुमार ने साल 1986 में स्कूल की पढ़ाई आधी में छोड़ दी थी। स्कूल छोड़ने के बाद उन्होंने कार रेसिंग में अपना करियर बनाया। अजित ने साल 2004 में ब्रिटेन में आयोजित हुई फॉर्म्यूला सीजन 3 में बतौर फॉर्म्यूला 2 रेसर भाग लिया था। इस रेस में अजित ने तीसरा स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Ajith Kumar Know Everything about south superstar Thala Ajith
अजीत कुमार

एक्टिंग और कार रेसिंग के अलावा अजित एक ट्रेंड पायलट भी हैं। वह फाइटर जेट तक चला सकते हैं। अजीत अपने घर में प्लेन के मॉडल खुद बनाते हैं। प्लेन के अलावा अजित को बाइक का भी शौक है। उनके पास बाइक का काफी बड़ा कलेक्शन है। बात करें फिल्मों की तो वह एक फिल्म के कम से कम 25 से 50 करोड़ तक फीस लेते हैं। 

विज्ञापन
Happy birthday Ajith Kumar Know Everything about south superstar Thala Ajith
अजीत कुमार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अजीत सुपर फिल्म पिंक के तमिल रिमेक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस करने वाले हैं। अजित कुमार की फैनफॉलोइंग की अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके जन्मदिन के मौके पर ट्विटर पर 3 जगह वह ट्रेंड कर रहे हैं। उनके फैन्स उनको प्यार से थाला (बॉस) कह कर बुलाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed