फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amrapali Dubey कभी ऐसी दिखती थीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे, निरहुआ का साथ मिलते ही बदल गया रंग रूप, देखें तस्वीरें

Mon, 11 Jan 2021 10:59 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 11 Jan 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Amrapali Dubey See Beautiful Pictures Of Bhojpuri Actress Before Debut
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे को दर्शक काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर भोजपुरी फिल्मों और गीतों में नजर आती रहती हैं। आज आम्रपाली दुबे अपना जन्मदिन मना रही हैं। 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्मीं आम्रपाली आज 34 साल की हो गई हैं। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली ने टीवी सीरियल फिर भोजपुरी फिल्मों में काफी नाम कमाया है।

Happy Birthday Amrapali Dubey See Beautiful Pictures Of Bhojpuri Actress Before Debut
आम्रपाली दुबे - फोटो : ट्विटर

फिल्मों में आने से पहले आम्रपाली टीवी सीरियल में काम करती थीं। तब से अब तक आम्रपाली का लुक काफी बदल गया है। आम्रपाली की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। आज आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा का एक जाना-पहचाना नाम हैं।

Happy Birthday Amrapali Dubey See Beautiful Pictures Of Bhojpuri Actress Before Debut
आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली “मेरा नाम करेगी रोशन” सीरीयल में भी काम कर चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ फिल्म से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। फिल्म सुपरहिट हुई साथ ही भोजपुरी सिनेमा को मिली एक सुपरहिट जोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Amrapali Dubey See Beautiful Pictures Of Bhojpuri Actress Before Debut
आम्रपाली दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

आम्रपाली भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस में से एक हैं। करीब छह साल पहले भोजपुरी फिल्मों में डेब्यू करने वाली आम्रपाली के आज करोड़ो फैंस हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ सफल जोड़ी बनाने वाली आम्रपाली दुबे इस वक्त भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं।

विज्ञापन
Happy Birthday Amrapali Dubey See Beautiful Pictures Of Bhojpuri Actress Before Debut
आम्रपाली दुबे - फोटो : instagram

अपनी सुंदरता, क्यूटनेस, और एक्टिंग स्किल से लोगों को अपना दीवाना बना देने वाली आम्रपाली टीवी और फिल्म जगत की सबसे सफल और जानी मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। आम्रपाली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियो पोस्ट कर आम्रपाली अपने फैंस को हैरान करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed