अभिनेत्री प्रीति जिंटा के परिवार के कई सदस्य पिछले महीने कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। अब उनका टेस्ट निगेटिव आया है। परिवार के सदस्यों के ठीक होने पर प्रीति ने सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया कहा है। वह कहती हैं कि जब वह परिवार से दूर थीं तो वह अपने आपको बहुत असहाय सा महसूस कर रही थीं।
प्रीति जिंटा के परिवार के सदस्यों ने कोरोना को दी मात, अभिनेत्री ने कहा- ‘असहाय महसूस कर रही थी’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रीति ने इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ की एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ उन्होंने लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। प्रीति लिखती हैं कि 'तीन हफ्ते पहले मेरी मां, भाई, उनकी पत्नी, बच्चे और मेरे अंकल सभी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। अचानक से वेंटिलेटर, आईसीयू और ऑक्सीजन मशीन जैसे शब्दों ने एक नया अर्थ ले लिया। मैं अमेरिका में असहाय और शक्तिहीन महसूस कर रही थी। यहां से बहुत दूर वह अस्पताल में इससे जूझ रहे थे।‘
प्रीति जिंटा लिखती हैं कि 'मैं भगवान का और सभी डॉक्टर्स और नर्सों की आभारी हूं जिन्होंने पूरे जी जान से मेहनत की और उनकी देखभाल की। वह सभी लोग जो कोविड को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं कृपया सतर्क रहिए। यह रातों रात हो सकता है। अपना ध्यान रखिए। मास्क पहनिए और नियमों का पालन करिए।'
प्रीति ने बताया कि 'आज मुझे पता चला है कि सभी का टेस्ट निगेटिव आया है। आखिरकार मैं सो सकती हूं और चिंता करना बंद कर सकती हूं। अब नया साल मुझे नया साल जैसा लग रहा है।'
बता दें कि शादी के बाद प्रीति जिंटा अमेरिका में शिफ्ट हो गई हैं। वह आखिरी बार सनी देओल के साथ फिल्म भैयाजी सुपरहिट में दिखी थीं। खबरें हैं कि ऋतिक रोशन जिस वेब सीरीज के साथ अपना वेब डेब्यू करने जा रहे हैं उसे प्रीति जिंटा प्रोड्यूस करने वाली हैं।