भोजपुरी सिनेमा में अपने बूते फिल्में हिट कराकर जो पहचान इसकी नंबर वन हीरोइन रानी चटर्जी और मोनालिसा जैसी अदाकाराओं ने पाई, वह स्थान भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री आम्रपाली (Aamrapali Dubey Birthday) दुबे तमाम कोशिशें करके भी नहीं बना सकी हैं। वह सोशल मीडिया और खबरों में तो खूब छाई रहती हैं, लेकिन अकेले उनके नाम पर भोजपुरी फिल्म बेच पानी अब भी दूर की कौड़ी है।
Aamrapali Dubey Birthday: हीरो की छाया भर बनकर रह गईं भोजपुरी की ये अभिनेत्री, निरहुआ की मेहरबानी से मिल रहीं फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम्रपाली दुबे के करिश्मे को सिनेमा के परदे पर कम करने में उनके यूट्यूब गानों का बहुत बड़ा हाथ है। सिनेमा का सीधा सा नियम है कि कलाकार जितना कम दिखता है, उसकी मांग उतनी ही ज्यादा बढ़ती है लेकिन ज्यादा हिट्स और ज्यादा लाइक्स के चक्कर में आम्रपाली ने अपनी ब्रांडिंग को पलीता खुद ही लगाया है। फिल्मों में उनको जोड़ी अभिनेता दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के अलावा किसी और के साथ इसीलिए नहीं जमती क्योंकि दोनों के गानो को लेकर दर्शकों ने पहले से उनकी एक अलग छवि बना ली है।
आम्रपाली दुबे का जन्म उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर गोरखपुर में हुआ। अपने दादा के साथ मुंबई आईं आम्रपाली ने यहीं पर पढ़ाई लिखाई की और छोटे-मोटे किरदार करते करते लीड अभिनेत्री बन गईं। आम्रपाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी के धारावाहिकों में कुछ किरदारों को निभाकर की। सबसे पहले उन्हें 'सात फेरे- सलोनी का सफर' धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री राजश्री ठाकुर की बेटी के किरदार में देखा गया। इसी साल उन्होंने 'रहना है तेरी पलकों की छांव में' धारावाहिक में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाई।
वर्ष 2009 में ही आम्रपाली ने एक छोटा सा किरदार टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'मायका' में भी किया और वर्ष 2010 में बहुत ही कम समय के लिए शुरू हुए एक धारावाहिक 'मेरा नाम करेगी रोशन' में वह मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाते हुए नजर आईं। इसके बाद तो आम्रपाली 'इमोशनल अत्याचार', 'हॉन्टेड नाइट्स' जैसे कुछ एपिसोडिक धारावाहिकों में ही छोटे-मोटे किरदार करती रहीं। जब कुछ नजर न आया तब उन्होंने कदम रखा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में और वह भी वहां के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ के साथ।
भोजपुरी फिल्मों में आम्रपाली दुबे ने वर्ष 2014 में आई 'निरहुआ हिंदुस्तानी' फिल्म के साथ दिनेश लाल यादव की अभिनेत्री बनकर शुरुआत की। पहली फिल्म में आम्रपाली निरहुआ की हीरोइन बनीं और उसके बाद उनकी ही हीरोइन बनी रहीं। आम्रपाली दुबे ने अब तक भोजपुरी सिनेमा में लगभग 25 फिल्मों में काम किया है और उन 25 फिल्मों में से 20 फिल्में उन्होंने दिनेश लाल यादव के साथ की हैं। जिन पांच फिल्मों में दिनेश लाल यादव नहीं हैं उनमें से तीन फिल्मों 'सत्या', 'दुल्हन गंगा पार के' और 'मैंने उनको सजन चुन लिया' में आम्रपाली ने सिर्फ नाच दिखाया है, अभिनय नहीं किया। वहीं, बचीं दो फिल्में 'बागी भईल सजना हमार' और 'लागल रहा बताशा', जिन्हें किसी ने नहीं देखा।