अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस बार महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने महिलाओ के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों को चौराहे पर लटका देने का समर्थन किया है।
'गैंगरेप के दोषियों को चौराहे पर लगे फांसी', कंगना रणौत ने की सऊदी कानून की वकालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान कंगना रणौत ने कहा कि दकियानूसी और पुराने कानूनी सिस्टम की वजह से कई बार लोग चुप्पी साध लेते हैं। हमारे देश में लंबे समय तक फाइलें चलती रहती हैं।
कंगना ने कहा हमारे यहां जो पीड़िता आरोप लगाती है, उस पर सबूत देने का दवाब बनाया जाता है। कानून और पुलिस के द्वारा उसका शोषण होता है। उससे पूछा जाता है कि हाथ घुटने पर लगाया या कंधे पर। इसी वजह लोग पुलिस में शिकायत करने से बचते हैं और आरोपी बच निकलते हैं।
कंगना ने आगे कहा कि 'सऊदी अरब जैसे कई देश हैं जहां दोषियों को सीधे चौराहों पर लटका दिया जाता है। मुझे लगता है कि गैंगरेप के मामले में हमें ऐसे पांच-छह उदाहरण पेश करने चाहिए। क्योंकि लोग छोटे-मोटे मामले जैसे प्रेम प्रसंग टूटने में गुस्सा निकालने के लिए घिनौनी हरकत करते हैं क्योंकि यहां बचना बहुत आसान है।'
इसके अलावा कंगना ने लव जिहाद कानून का समर्थन करते हुए कहा कि ये बहुत अच्छा कानून है। मुझे लगता है कि बहुत सारे लोगों को इस कानून की वजह से दिक्कत भी हुई है। यह समझना होगा कि ये कानून उनके लिए है जिन्हें परेशानी है। अंतरजातीय शादी करने वालों पर ये लागू नहीं होता।
पति जैद के साथ खास दोस्त की शादी में शामिल हुईं गौहर खान, शादी के बाद बदली बदली सी आईं नजर