बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद जहां लोगों के बीच हीरो बने हुए हैं। तो वहीं इसी बीच बीएमसी ने सोनू सूद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बीएमसी का कहना है कि अभिनेता ने छह मंजिला रिहायशी बिल्डिंग को होटल में तब्दील किया है। वहीं अब सोनू सूद ने भी बीएमसी के इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चैलेंज दिया है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी।
सोनू सूद पहुंचे हाईकोर्ट और ड्रग केस में दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर गिरफ्तार, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने बेबाक बयानों के लिए मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत ने इस बार महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उन्होंने महिलाओ के साथ दुष्कर्म करने वाले दोषियों को चौराहे पर लटका देने का समर्थन किया है
'गैंगरेप के दोषियों को चौराहे पर लगे फांसी', कंगना रणौत ने की सऊदी कानून की वकालत
फिल्म निर्देशक और निर्माता हंसल मेहता एक अज्ञात कॉलर की वजह से इतने परेशान हो गए कि उन्हें इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से करनी पड़ी। शनिवार की रात मेहता और उनके परिवार के सदस्यों को रोहित नाम के शख्स ने फोन पर बहुत परेशान किया।
अज्ञात कॉलर ने हंसल मेहता को रातभर किया परेशान, पुलिस से मांगी मदद तो मिला ये जवाब
टेलीविजन से बॉलीवुड की ओर रुख करने वाली अभिनेत्री मौनी रॉय अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। मौनी सोशल मीडिया पर अपनी कई हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिसके लिए वो हमेसा चर्चा का विषय रहती हैं। मौनी की पॉपुलैरियी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने अपने ट्विटर हैंडल से मौनी की कुछ हॉट तस्वीरें शेयर कर दीं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने गलती से शेयर कर दी मौनी रॉय की तस्वीर, यूजर्स ने उड़ाई खिल्ली
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स कनेक्शन को लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पर है। इस मामले में लगातार गिरफ्तारियां हो रही हैं। शनिवार को इस मामले में एनसीबी को एक और बड़ी कामयाबी मिली। छापेमारी में टीम ने करीब 200 किलो ड्रग्स बरामद किया। इस मामले में अभिनेत्री दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला समेत तीन लोगों को गिफ्तार किया गया है।
एनसीबी को मिला 200 किलो ड्रग्स, दीया मिर्जा की पूर्व मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार