फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका पादुकोण को प्यार में मिला था कई बार धोखा, रणवीर सिंह से डेटिंग के लिए रखी थी ये शर्त

Mon, 11 Jan 2021 09:13 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 11 Jan 2021 09:13 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and ranveer singh love story when she says Many times heart was broken
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/deepikapadukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पसंदीदा और पावरफुल कपल में से हैं। दोनों की लव स्टोरी कई उतार चढ़ावों से गुजरी है। खासकर दीपिका के लिए। वह इससे पहले कई रिलेशनशिप में रह चुकी थीं लेकिन हर बार उन्हें धोखा ही मिला। ऐसे में जब उन्हें रणवीर जैसा प्यार करने वाला मिला तो उन पर यकीन करना भी मुश्किल था।

Deepika Padukone and ranveer singh love story when she says Many times heart was broken
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

दीपिका ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि जब तक वह रणवीर सिंह से मिली थी उससे पहले वह कई बार धोखा खा चुकी थीं। ऐसे में वह इन सबसे थक चुकी थीं। दीपिका ने कहा था कि ‘यह उसके बारे में नहीं था। यह इस बारे में था कि क्या मैं इस रिश्ते के लिए तैयार थी क्योंकि मैं पहले कई रिश्तों में रह चुकी थी और कई बार मेरा भरोसा टूटा था। जब मैं रणवीर से मिली इन सबसे मैं थक गई थी।‘

Deepika Padukone and ranveer singh love story when she says Many times heart was broken
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone

दीपिका ने आगे कहा, ‘मैं ऐसी थी कि बस अब बहुत हो चुका। मैं कैजुअल डेटिंग के इस कॉन्सेप्ट को आजमाना चाहती हूं। मैं किसी के प्रति जवाबदेह नहीं होना चाहती थी। साल 2012 में मैं रणवीर से मिली तो मैंने उससे कहा कहा कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि हमारे बीच एक कनेक्शन है। मैं वाकई तुम्हें पसंद करती हूं लेकिन मैं इसे ओपन रखना चाहती हूं। मैं किसी कमिटमेंट में नहीं पड़ना चाहती।‘

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and ranveer singh love story when she says Many times heart was broken
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/deepikapadukone

वहीं रणवीर सिंह ने अपने रिश्ते पर कहा था कि ‘मेरे जीवन में एक ऐसा दौर था जहां मैं बिना किसी रिश्ते के जुड़ा हुआ था। हां यह सच है कि एक व्यक्ति के रूप में आप बदलते हैं और विकसित होते हैं। आप कुछ ज्यादा ही तरस जाते हैं। अब मैं ऐसे रिश्ते के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैं फैमिली मैन बनना चाहता हूं। मुझे बच्चे पसंद है।‘

विज्ञापन
Deepika Padukone and ranveer singh love story when she says Many times heart was broken
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : instagram/ ranveersingh

दीपिका और रणवीर की जोड़ी बॉलीवुड की बेस्ट जोड़ियों में से एक मानी जाती हैं। दोनों आज के समय के बहुत ही मशहूर सितारे हैं। फैंस को इनकी ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमेस्ट्री खूब अच्छी लगती है। शादी से पहले दीपिका और रणवीर 'राम लीला', 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ नजर आ चुके हैं। वहीं शादी के बाद ये कपल पहली बार फिल्म '83' में साथ नजर आएगा। इस फिल्म में दीपिका, रणवीर की पत्नी के रोल में नजर आएंगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed