सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे: आज तक रिलीज नहीं हुई अनुराग कश्यप की पहली फिल्म, 21 साल छोटी लड़की के साथ रिश्ते को लेकर बटोरीं सुर्खियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 10 Sep 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday: Anurag Kashyaps first film as director not released till date, comes in lime light  after relationship with 21-year-old girl
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप 10 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। अनुराग बॉलीवुड के ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्में लीक से हटकर होती हैं। यही वजह है कि वह युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हैं। अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहने वाले अनुराग देश और दुनिया में होने वाली तकरीबन सभी घटनाओं पर अपनी राय रखते है। इस वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जाता है। लेकिन, उन ट्रोलर्स का भी जवाब अनुराग पूरी जिंदादिली के साथ देते हैं। 

10 सितम्बर 1974 को गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में जन्मे अनुराग कश्यप की पढ़ाई देहरादून के ग्रीन स्कूल और ग्वालियर के सिंधिया स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के हंसराज कॉलेज में जूलॉजी से ग्रेजुएशन किया। इस दौरान दिल्ली में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई Vittorio De Sica की Bicycle Thieves फिल्म से अनुराग काफी प्रभावित हुए थे।

Trending Videos
Happy Birthday: Anurag Kashyaps first film as director not released till date, comes in lime light  after relationship with 21-year-old girl
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई की सड़कों पर गुजारी रातें

ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद अनुराग मुंबई पहुंचे। उस वक्त उनकी जेब में पांच हजार रुपये थे। शुरुआत में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। इतना ही नहीं धीरे- धीरे पैसे खत्म होने पर उन्हें सड़कों पर भी सोना पड़ा था। इस दौरान  किसी तरह उन्हें पृथ्वी थिएटर में काम मिल गया। साल 1998 में मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा को बतौर लेखक के लिए अनुराग कश्यप का नाम सुझाया था। राम गोपाल वर्मा ने अनुराग का कुछ काम देख रखा था और उन्हें वह पसंद आया था। इस तरह फिल्म 'सत्या' के लिए सौरभ शुक्ला के साथ अनुराग कश्यप को कहानी लिखने का मौका मिला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday: Anurag Kashyaps first film as director not released till date, comes in lime light  after relationship with 21-year-old girl
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

आज तक रिलीज नहीं हुई पहली फिल्म

अनुराग ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'पांच' से की थी। हालांकि, ये फिल्म आज तक सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी है। कुछ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल्स में उनकी फिल्म जरूर दिखाई गई थी। इसके बाद साल 2007 में अनुराग की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' आई। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ। इसके बाद उन्होंने 'देव डी', 'गुलाल', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'बॉम्बे टॉकीज', 'अगली', 'रमन राघव 2.0' और 'मनमर्जिया' सहित अन्य फिल्में बनाईं।

Happy Birthday: Anurag Kashyaps first film as director not released till date, comes in lime light  after relationship with 21-year-old girl
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

11 साल हुए यौन शोषण का शिकार

अनुराग अपनी फिल्मों में ज्यादातर सामाजिक मुद्दे को उठाया करते थे, जिसमें ड्रग, स्मोक एडिक्टशन, चाइल्ड अब्यूज, डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं शामिल हैं। लेकिन बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि उनका ऐसे विषयों का चुनाव अनुराग का खुद इन्ही समस्याओं से गुजरना है। कुछ सालों पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि वह बचपन में यौन शोषण का शिकार हुए हैं। अनुराग के मुताबिक, "मैं करीब 11 साल तक शोषित होता रहा। हालांकि, मैंने अब उस पुरुष को माफ कर दिया है। जब उसने मेरा शोषण किया तो वह 22 साल का था। कई सालों बाद उससे मिला तो उसे भी इस बात का पछतावा था। 

विज्ञापन
Happy Birthday: Anurag Kashyaps first film as director not released till date, comes in lime light  after relationship with 21-year-old girl
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

21 साल छोटी लड़की को कर रहे डेट

लव लाइफ की बात करें तो अनुराग ने साल शादी 2003 में फिल्म एडिटर आरती बजाज से की शादी की थी।  हालांकि, शादी के छह साल बाद यानी 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इस कपल की एक बेटी भी है जिसका नाम आलिया कश्यप हैं। इसके बाद डायरेक्टर की मुलाकात कल्कि कोचलिन से हुई। जो समय के साथ प्यार और शादी में बदल गई। लेकिन ,उनका यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला और दोनों ने 2015 में तलाक ले लिया। इन दिनों अनुराग खुद से 21 साल छोटी लड़की शुभ्रा शेट्टी को डेट कर रहे हैं। शुभ्रा और अनुराग बीते कुछ समय से लिव-इन में रह रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed