सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

AR Rahman Birthday: ए आर रहमान ने मुफलिसी में काटा था बचपन, इस घटना के बाद हिंदू से बन गए थे मुसलमान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 06 Jan 2022 10:06 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday AR Rahman: know why he convert to Islam
ए॰ आर॰ रहमान - फोटो : Social Media

ए आर रहमान का जन्म 6 जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। उनका पूरा नाम अल्लाह रक्खा रहमान है। हालांकि उनका असली नाम 'दिलीप कुमार' था जो कि उन्हें पसंद नहीं था। एआर रहमान (AR Rahman) आज अपना 55वां बर्थडे मना रहे हैं। अपने संगीत से लोगों के दिलों में बस जाने वाले रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता भी संगीतकार थे। अपनी रचनाओं से रहमान ने ना सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में भी नाम कमाया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। ऑस्कर विनर संगीतकार के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारियां देने जा रहे हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। 

Trending Videos
Happy Birthday AR Rahman: know why he convert to Islam
ए आर रहमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रहमान जब 9 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था। उस समय स्कूल में पढ़ रहे रहमान को परिवार की मदद करने के लिए काम करना पड़ा, जिसकी वजह से वो एग्जाम में भी फेल होने लगे। गरीबी कुछ ऐसी कि पैसों के लिए घरवालों को वाद्ययंत्र तक बेचने पड़े थे।15 वर्ष की उम्र में रहमान को कम उपस्थिति के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा था। अपने हुनर को उन्होंने अपना हथियार बनाया और आज दुनिया के तमाम बड़े संगीत स्कूलों में रहमान को पढ़ाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday AR Rahman: know why he convert to Islam
ए आर रहमान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

एक साक्षात्कार के दौरान ए. आर. रहमान ने कहा कि वह 25 साल की उम्र तक खुदखुशी के बारे में सोचा करते थे। लेकिन, संगीत के शौक ने रहमान को इन हालात से उबारा और अपने शौक को ही रहमान ने अपना पेशा बना लिया। साल 1991 में रहमान ने फिल्मों के लिए म्यूजिक बनाना शुरू किया। फिल्मकार मणि रत्नम ने अपनी फिल्म 'रोजा' में उन्हें संगीत देने का मौका दिया।

Happy Birthday AR Rahman: know why he convert to Islam
ए आर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

बताया जाता है कि 1984 में रहमान की बहन की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी। उस वक्त उनकी मुलाकात कादरी से हुई। उनकी सेवा करने के बाद रहमान की बहन पूरी तरह ठीक हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने परिवार के साथ इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम दिलीप कुमार से बदलकर अल्लाह रक्खा रहमान कर लिया।

विज्ञापन
Happy Birthday AR Rahman: know why he convert to Islam
A R Rahman - फोटो : twitter

रहमान को अब तक छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो ऑस्कर पुरस्कार, दो ग्रैमी पुरस्कार, एक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, 15 फिल्मफेयर पुरस्कार और दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए 17 साउथ फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। ए आर रहमान का चेन्नई में अपना खुद का म्यूजिक स्टूडियो है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed