सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सोशल मीडिया: बीड़ी के पैकेट पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की फोटो देख फैन ने की टिप्पणी, अभिनेता ने ऐसे दिया जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 05 Jan 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
Social media: Seeing Dharmendra and Hema Malini photo on the beedi packet the fan give hilarious reaction the actor replied like this
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मों ओर टीवी शोज में दिखाई देने वाले सेलेब्रिटीज अक्सर कई ब्रांड्स का प्रचार करते नजर आते हैं। किसी चीज या ब्रांड को लोगों तक पहुंचाने का यह एक अच्छा तरीका होता है। दरअसल अपने पसंदीदा कलाकारों को किसी खास चीज का प्रचार करते देख दर्शकों की उस चीज में रूचि बढ़ जाती है। ऐसे में ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर खाने- पीने के सामानों तक सभी कंपनियां अपने ब्रांड्स की प्रचार- प्रसार के लिए इन फिल्मी या टीवी कलाकारों का सहारा लेते हैं। 

loader

विज्ञापन के इस बढ़ते चलन के कारण आपने कई बड़ी हस्तियों को अलग- अलग चीजों का प्रचार करते देखा होगा। हालांकि, विज्ञापन में फिल्मी कलाकारों का होना कोई नई बात नहीं हैं। पुराने समय से ही कलाकार विज्ञापन का हिस्सा रहे हैं। हालांकि, कई बार इन कलाकारों को इन विज्ञापनों की वजह से आलोचनाओं और ट्रोलिंग का भी शिकारी होना पड़ता है। बीते दिनों ऐसे कई विज्ञापन चर्चा में रहे, जिसकी वजह से सुपरस्टार अमिताभ बच्चन से लेकर अभिनेता आमिर खान तक को लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ी। 

Trending Videos
Social media: Seeing Dharmendra and Hema Malini photo on the beedi packet the fan give hilarious reaction the actor replied like this
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

अब हाल ही में सोशल मीडिया पर बीड़ी के एड की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरें में बीड़ी के बंडल पर धर्मेंद्र और उनकी पत्नी हेमा मालिनी नजर आ रहे हैं। इस विज्ञापन को देखते ही अब लोग उन्हें टारगेट कर रहे हैं। एक फैन इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था कि ‘जब बीड़ी का एड सुपरस्टार करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media: Seeing Dharmendra and Hema Malini photo on the beedi packet the fan give hilarious reaction the actor replied like this
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इस तस्वीर को लेकर की गई इस टिप्पणी पर अभिनेता धर्मेंद्र ने भी काफी दिलचस्प जवाब दिया। अभिनेता ने लिखा, तब…बिना पूछे…कोई भी….कुछ भी…छाप देता था…भला हो…इन मौका परस्तों का….प्रशांत जी आप भी खुश रहें।
 
Social media: Seeing Dharmendra and Hema Malini photo on the beedi packet the fan give hilarious reaction the actor replied like this
धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, अभिनेता धर्मेंद्र की बात करें तो वह अब फिल्मी दुनिया से दूर अपना समय बिता रहे हैं। हालांकि. वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें, वीडियोज और विचार साझा करते रहे हैं। 

विज्ञापन
Social media: Seeing Dharmendra and Hema Malini photo on the beedi packet the fan give hilarious reaction the actor replied like this
धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में धर्मेंद्र ने अपनी एक पुरानी फिल्म का गाना ट्वीट किया था। इस पर उनके प्रशंसकों ने उनके देर रात तक जागने पर चिंता जताई। फैंस ने बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र को इतनी देर रात तक नहीं जागने की सलाह भी दे डाली। जिसके बाद एक्टर धर्मेंद्र ने अपने फैंस के ट्वीट का जवाब दिया।
 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed