फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की फ्लॉप पारी के बाद गायब हो गई ये पूर्व मिस वर्ल्ड, इस अनोखी तकनीक से बनी थीं मां

Wed, 01 May 2019 09:29 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 May 2019 09:29 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Diana Hayden former Miss World know here life lesser known facts
डायना हेडन

एक्ट्रेस, मॉडल और ब्यूटी क्वीन रह चुकीं डायना हेडन का आज जन्मदिन है और वह 45 साल की हो गईं हैं। टीवी शो से लेकर फिल्मों तक में हाथ आजमा चुकीं डायना के लिए साल 1997 अभी तक का सबसे लकी साल रहा है। इस साल डायना ने 'फेमिना मिस इंडिया' प्रतियोगिता जीती थी इसके साथ 1997 में ही डायना 'मिस वर्ल्ड' की खिताब आपने नाम किया था। 

Happy birthday Diana Hayden former Miss World know here life lesser known facts
डायना हेडन

डायना मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले ये ताज रीता फारिया और ऐश्वर्या राय के सिर सजा था। डायना हेडन ने लंबे अरसे से लाइमलाइट से दूरी बना रखी है। डायना हेडन 2008 में रियलिटी शो बिग बॉस-2 का हिस्सा बनी थीं। शो में उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी।

Happy birthday Diana Hayden former Miss World know here life lesser known facts
डायना हेडन

डायना हैदराबाद में पैदा हुई थीं। हैदराबाद पब्लिक स्कूल से ही डायना ने एक्टिंग और ड्रामा की पढ़ाई की, इसके आगे की पढ़ाई के लिए वो लदंन चली गई थी। डायना ने बॉलीवुड फिल्म 'अब बस' और 'तहजीब' में भी काम किया। हालांकि उनका फिल्मी करियर कुछ ज्यादा खास नहीं रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Diana Hayden former Miss World know here life lesser known facts
डायना हेडन

2013 में डायना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड कॉलिन डिक से शादी कर ली थी। जनवरी 2016 में डायना हेडन ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया। Diana Hayden ने दरअसल Egg Freezing तकनीक की मदद से कंसीव किया था। दरअसल उस बेबी गर्ल का ऐग (अंडा) डायना ने हॉस्पिटल में आठ साल पहले फ्रीज करने को दिया था।

विज्ञापन
Happy birthday Diana Hayden former Miss World know here life lesser known facts
डायना हेडन
आठ साल बाद उस फ्रोजन ऐग से यह बच्चा पैदा हुआ था। इसे मेडिकल साइंस का चमत्कार ही कहा गया था। Diana Hayden की दूसरी प्रेग्नेंसी भी Egg Freezing की मदद से हुई। त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने पिछले साल मिस वर्ल्ड टाइटल को जीतने पर सवाल उठाते हुए डायना की जीत को फिक्स कहा था। उन्होंने कहा था कि वे इंडियन ब्यूटी नहीं हैं। सीएम के इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed