फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे: ऐश्वर्या की वजह से सलमान से लिया पंगा, फिर मंत्री की बेटी पर हारे दिल, ऐसी रही विवेक की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ

Fri, 03 Sep 2021 09:33 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 03 Sep 2021 09:33 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday vivek oberoi: Due to relation with Aishwarya vivek and Salman stopped talking to each other then he fall in love with minister's daughter
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय 03 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। विवेक बॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिल में जगह बना ली। 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में जन्मे विवेक मशहूर एक्टर सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं। उनकी पहली फिल्म रामगोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी 'कंपनी' थी। जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर का बेस्ट डेब्यू मेल का अवॉर्ड मिला था।

बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने वाले विवेक फिल्मों के अलावा खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। विवेक ने प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी डेब्यू फिल्म Iti- Can You Solve Your Own Murder की घोषणा की थी। यही नहीं उन्होंने कई स्टार्टअप में भी इंवेस्ट किया है, जिनमें से ज्यादातर हेल्थ और एजुकेशन से जुड़े हुए हैं। 

Happy Birthday vivek oberoi: Due to relation with Aishwarya vivek and Salman stopped talking to each other then he fall in love with minister's daughter
विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

अफेयर्स को लेकर सुर्खियों रहे विवेक

विवेक ओबेरॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। बॉलीवुड में एंट्री के दौरान विवेक की एक्टिंग तो सबको पसंद आई लेकिन उनकी फिल्में कुछ खास हिट नहीं हुईं। फिल्मों के साथ विवेक ऐश्वर्या से अफेयर की खबरों को लेकर खूब चर्चा में रहे। खबरों की मानें तो सलमान खान ने विवेक को इसके लिए धमकाया भी था, जिसके बाद विवेक का ऐश्वर्या से ब्रेकअप हो गया था।

Happy Birthday vivek oberoi: Due to relation with Aishwarya vivek and Salman stopped talking to each other then he fall in love with minister's daughter
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2010 में की अरेंज मैरिज 

ऐश्वर्या के बाद विवेक के किसी भी एक्ट्रेस को डेट करने की खबर सामने नहीं आई। यहां तक कि वह कुछ समय के लिए फिल्म इंडस्ट्री से भी गायब हो गए थे। उन्होंने ऐश से ब्रेकअप होने के बाद साल 2010 में अरेंज मैरिज की। उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा कर्नाटक के पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं। विवेक और प्रियंका की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday vivek oberoi: Due to relation with Aishwarya vivek and Salman stopped talking to each other then he fall in love with minister's daughter
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका अल्वा में मिला सच्चा प्यार

विवेक को सच्चा प्यार प्रियंका अल्वा में मिला। प्रियंका एक सोशल वर्कर हैं और वह कई एनजीओ के लिए काम कर चुकी हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। प्रियंका भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं, लेकिन वह विवेक के काम को समझती हैं और उन्हें पूरा सपोर्ट भी करती हैं। वहीं विवेक, प्रियंका के एनजीओ के काम में उन्हें सपोर्ट करते हैं। शादी के लगभग तीन साल बाद दोनों का बेटा हुआ और फिर उसके दो साल बाद बेटी।

विज्ञापन
Happy Birthday vivek oberoi: Due to relation with Aishwarya vivek and Salman stopped talking to each other then he fall in love with minister's daughter
विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया

हॉरर- थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे विवेक

वर्कफ्रंट की बात करें तो विवेक आखिरी बार फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोल निभाया था। अब विवेक हॉरर- थ्रिलर फिल्म रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर में दिखाई देंगे। इस फिल्म को जरिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed