फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कंधों से मिलते हैं कंधे' से लेकर 'बाहों के दरमियां', हरिहरन के जन्मदिन पर सुनिए ये शानदार गीत

Sat, 03 Apr 2021 06:59 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sat, 03 Apr 2021 06:59 AM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Hariharan: Know about Life facts and 10 Superhit Songs of the Singer
हरिहरन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने गानों से सबको दीवाना बना देने वाले गायक हरिहरन का जन्म तीन अप्रैल, 1955 को मुंबई के एक तमिल परिवार में हुआ था। हरिहरन एक संगीत घराने से ही ताल्लुक रखते हैं और यह उन्हें विरासत में मिला है। हरिहरन ने बहुत छोटी ही उम्र से संगीत शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। वह दिन में लगभग 13 घंटे रियाज करते थे। हरिहरन हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़, भोजपुरी और मराठी भाषा में भी गाने गा चुके हैं। हरिहरन ने साल 1992 में ए आर रहमान के साथ गाना शुरू किया और तब ही से वह एक जाना-माना नाम बन गए। बता दें कि हरिहरन को पद्मश्री और दो राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। आइए जन्मदिन के खास मौके पर जानें उनके सुपरहिट गानों के बारे में...

Happy Birthday Hariharan: Know about Life facts and 10 Superhit Songs of the Singer
हरिहरन - फोटो : अमर उजाला

1. चंदा रे चंदा रे कभी तो जमीन पर आ, बैठेंगे बातें करेंगे... 
यह गाना फिल्म सपने का है। इस गाने को साधना सरगम और हरिहरन ने मिलकर गाया है। वहीं प्रभु देवा और काजोल पर फिल्माया गया है।

Happy Birthday Hariharan: Know about Life facts and 10 Superhit Songs of the Singer
मनीषा कोइराला - फोटो : सोशल मीडिया

2. तू ही रे तू ही रे... तेरे बिना मैं कैसे जियूं रे ...
यह गाना फिल्म बॉम्बे का है। यह गाना मनीषा कोइराला और अरविंद स्वामी पर फिल्माया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Hariharan: Know about Life facts and 10 Superhit Songs of the Singer
रंगीला - फोटो : अमर उजाला

3. हाय रामा ये क्या हुआ, क्यूं ऐसे हमें तड़पाने लगे, तुम इतनी सुंदर हो सामने, हम काबू में कैसे रहें ...
यह गाना फिल्म रंगीला का है जिसमें जैकी श्रॉफ, आमिर खान और उर्मिला मातोंडकर मुख्य किरदार में नजर आए थे।

विज्ञापन
Happy Birthday Hariharan: Know about Life facts and 10 Superhit Songs of the Singer
हम दिल दे चुके सनम - फोटो : ट्विटर

4. झोंका हवा का आज भी जुल्फें उड़ाता होगा ना, तेरा दुपट्टा आज भी तेरे सर से सरकता होगा ना ...
यह गाना हम दिल दे चुके सनम का है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय, सलमान खान और अजय देवगन एक साथ नजर आए थे। यह गाना कविता कृष्णमूर्ति और हरिहरन ने गाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed