यारियां एक्टर हिमांश कोहली का आज जन्मदिन है। हिमांश आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिमांश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। उन्हें पहली बार टीवी शो ‘हम से है लाइफ’ में देखा गया था। हिमांश की गिनती बॉलावुड के हैंडसम एक्टर्स में होती है। इसके बाद उन्हें यारियां फिल्म में देखा गया, हालांकि फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन हिमांश के लुक को काफी पसंद किया गया।
Happy Birthday: फिल्मों से ज्यादा अफेयर को लेकर चर्चा में रहा ये एक्टर, ब्रेकअप ने भी किया मशहूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेडियो जॉकी भी रह चुके हिमांश
टीवी पर आने से पहले वह एक रेडियो जॉकी हुआ करते थे। यारियां (2014) के बाद में रिलीज हुई इस फिल्म के बाद 2017 में जाकर हिमांश को एक बार फिर बॉलीवुड में मौका मिला। इस साल स्वीटी वेड्स एनआरआई, रांची एक्सप्रेस और दिल जो न कह सके में नजर आए, मगर उनकी तीनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुईं।
नेहा कक्कड़ से किया प्यार का इजहार
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली के अफेयर ने काफी चर्चा बटोरी। नेहा और हिमांश ने टेलीविजन रियलिटी शो 'इंडियन आइडल' में एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया था। नेहा और हिमांश ने एक दूसरे को काफी समय तक डेट किया। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ कई तस्वीरें साझा किया करते थे। लेकिन अचानक दोनों के रास्ते अलग हो गए।
ब्रेकअप के बाद नेहा एक रियलिटी शो के दौरान अपने ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली को याद कर फूट-फूटकर रोने भी लगी थीं। इसके बाद हिमांश कोहली को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया। हालांकि बाद में हिमांश ने भी सामने आकर अपना पक्ष रखा।