फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब ऐश्वर्या राय के कानों से बहता रहा खून, लहूलुहान होने के बाद भी करती रहीं फिल्म के लिए डांस

Wed, 03 Nov 2021 11:55 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 03 Nov 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai continued to dance for ‘Dola Re Dola’ despite bleeding ears
देवदास

ऐश्वर्या राय दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। इसके साथ ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी वह अपनी अदाकारी का जलवा दिखा चुकीं हैं। माना जाता है कि ऐश्वर्या राय जिस भी फिल्म में होती है, अपने किरदार के लिए वह खुद को वैसा ही ढाल लेती हैं। आज ऐश्वर्या राय से जुड़ा हम आपको ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं। फिल्म देवदास तो आपको याद ही होगी।  शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित ने इस फिल्म में न सिर्फ शानदार एक्टिंग की बल्कि धमाकेदार डांस का तड़का भी लगाया। गाना डोला रे डोला हो या फिर मार डाला दोनों ही अभिनेत्रियों ने डांस में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लगातार डांस करने की वजह से दोनों ही अभिनेत्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। यहां तक की ऐश्वर्या राय के कानों से खून तक बहने लगा था। जानिए देवदास फिल्म से जुड़े इस किस्से के बारे में।

Aishwarya Rai continued to dance for ‘Dola Re Dola’ despite bleeding ears
देवदास - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
कान से आने लगा खून
ऐश्वर्या और माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना 'डोला रे डोला' काफी हिट हुआ था। लोग आज भी इस गाने पर डांस करते नजर आ जाएंगे। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने पारो का किरदार निभाया था। इस गाने के लिए दोनों ही अभिनेत्रियों को भारी भरकम गहने पहनकर डांस करना था। डांस के दौरान ऐश्वर्या ने कानों में भारी झुमके पहने थे। झुमकों की वजह से ऐश्वर्या राय के कान से खून आने लगा था। इसके बावजूद भी वह नहीं रुकीं और डांस को पूरा किया।
Aishwarya Rai continued to dance for ‘Dola Re Dola’ despite bleeding ears
देवदास - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

किसी को नहीं हुई खब
ऐश्वर्या के कान में लगातार दर्द हो रहा था। लेकिन उन्होंने इस बात की जानकारी किसी भी क्रू मेंबर्स को नहीं होने दी कि बड़े झुमकों की वजह से उनके कान बुरी तरह छिल गए हैं और उनके कानों से खून बहने लगा है। शूट खत्म होने के बाद लोगों को इस बात की जानकारी हो पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya Rai continued to dance for ‘Dola Re Dola’ despite bleeding ears
देवदास - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
माधुरी ने पहला था 30 किलो का लहंगा
संजय लीला भंसाली की फिल्म में सब कुछ भव्य ही होता है। देवदास के गाने 'काहे छेड़े मोहे' के लिए माधुरी दीक्षित के लहंगे का वजन 30 किलो था। माधुरी के लिए इतने भारी लहंगे के साथ डांस करना आसान नहीं था। इस लहंगे की कीमत 15 लाख रुपए से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
Aishwarya Rai continued to dance for ‘Dola Re Dola’ despite bleeding ears
देवदास - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गर्भवती थीं माधुरी
काहे छेड़े मोहे गाना करने के दौरान माधुरी दीक्षित को भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इस गाने के शूट के दौरान वह गर्भवती थी। इसके बावजूद भी वह भारी लहंगा पहने डांस करता रही थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed