सब्सक्राइब करें

इन 7 फिल्मों ने ऋतिक को बनाया बॉलीवुड का सितारा, इस एक फिल्म का रिकॉर्ड तो आज भी कोई नहीं तोड़ पाया

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 09:58 AM IST
विज्ञापन
Happy birthday Hrithik Roshan Here are 7 super hit movies top film list
kaho naa pyar hai
ऋतिक रोशन एक ऐसा सितारा जिसे डॉक्टर्स ने भी एक्टिंग और डांस न करने के लिए मना कर दिया था। कभी अपने हकलाने की दिक्कत और स्लिप डिस्क की मुसीबत से जूझते ऋतिक रोशन ने जिंदगी की हर वो जंग जीती है, जिसमें अक्सर दूसरे लोग हार जाते हैं। जानते हैं 45 साल के हो चुके ऋतिक की उन सात यादगार फिल्मों के बारे में जिन्होंने राकेश रोशन उर्फ गुड्डू के बेटे ऋतिक रोशन उर्फ डुग्गू को सुपरस्टार का दर्जा दिलाया।
Trending Videos
Happy birthday Hrithik Roshan Here are 7 super hit movies top film list
kaho naa pyar hai

कहो ना प्यार है (2000)

वर्ष 2000  में ऋतिक रोशन ने इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की और जो उनके पिता राकेश रोशन` ने बनाई थी। कहो ना प्यार है` में उनके साथ अमीषा पटेल ने भी अपना करियर शुरू किया। फिल्म की कहानी में दोनों के किरदारों के बीच प्यार दिखाया है, और किस हद तक वो प्यार उनसे क्या क्या करवाता है यह दर्शाया है। फिल्म एक ब्लॉकबस्टर हिट बन गई और स्टारडम के साथ ऋतिक का करियर शुरू हुआ। यह 2000 की सबसे बड़ी बॉलीवुड कमर्शियल सफलता प्राप्त करने वाली फिल्म बन गई और यह बॉलीवुड की पहली फिल्म थी जिसने 102 पुरस्कार जीते। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Hrithik Roshan Here are 7 super hit movies top film list
koi mil gaya

कोई मिल गया (2003)

'कहो ना प्यार है' की सफलता के बाद, पिता-बेटे की जोड़ी ने एक बार फिर 'कोई मिल गया' में काम किया। ऋतिक रोशन ने2003 की साई-फाई थ्रिलर में प्रीति जिंटा के साथ अभिनय किया। इसने 2003 में सभी प्रमुख पुरस्कार जीते और फिल्म का लोकप्रिय किरदार जादू हर बच्चे का पसंदीदा बन गया।

Happy birthday Hrithik Roshan Here are 7 super hit movies top film list
dhoom 2

धूम 2 (2006)

ऋतिक ने इस फिल्म में एक प्रोफेशनल चोर का किरदार निभाया और इसमें ऋतिक-ऐश के बीच की केमिस्ट्री को सभी ने खूब सराहा। फिल्म 2006 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इस हैंडसम हंक की लिस्ट में एक और हिट फिल्म की लिस्ट में एक और फिल्म जुड़ गई। इस फिल्म को संजय गाध्वी ने डायरेक्ट और यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। 

विज्ञापन
Happy birthday Hrithik Roshan Here are 7 super hit movies top film list
Mission Kashmir - फोटो : file photo

मिशन कश्मीर (2000)

इसके बाद अगर बात की जाए तो उनकी एक्टिंग फिल्म मिशन कश्मीर में लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसमे ऋतिक रोशन ने एक आतंकवादी की भूमिका निभाई। फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही। अपने प्रदर्शन के लिए उन्हें आम लोगों और क्रिटिक्स दोनों ने ही खूब सराहा। इस फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed