फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jaya Bachchan Films On OTT: वीकेंड पर देख डालिए जया बच्चन की ये पांच क्लासिक फिल्में, पुराने दिन आ जाएंगे याद

Sat, 09 Apr 2022 10:56 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 09 Apr 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
Happy birthday Jaya Bachchan top 5 movies silsila guddi chupke chukpe koshish on ott platform in hindi
jaya bachchan films - फोटो : सोशल मीडिया

जया बच्चन बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हैं, जो बेशक अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन एक समय था जब उनके नाम का डंका फिल्मी दुनिया में बजता था। जया बच्चन का जन्म 9 अप्रैल 1948 को एक बंगाली परिवार में हुआ था और उन्होंने महज 15 साल की उम्र में सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। जया ने अपने सफल करियर में एक से एक हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'अभिमान', 'जंजीर', 'कभी खुशी कभी गम', 'कोरा कागज', 'मिली' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इन तमाम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन आज हम आपको जया बच्चन की पांच शानदार फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप आसानी से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।  

Happy birthday Jaya Bachchan top 5 movies silsila guddi chupke chukpe koshish on ott platform in hindi
सिलसिला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सिलसिला
साल 1981 में रिलीज हुई 'सिलसिला' एक रोमांटिक फिल्म है, जिसमें जया बच्चन के अलावा, अमिताभ बच्चन, रेखा और संजीव कपूर जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म में एक लव ट्राइएंगल देखने को मिला था, जो जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच फिल्माया गया था। फिल्म ने उन दिनों शानदार प्रदर्शन किया था और अब आप ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

Happy birthday Jaya Bachchan top 5 movies silsila guddi chupke chukpe koshish on ott platform in hindi
गुड्डी - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
गुड्डी
ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'गुड्डी' के जरिए जया बच्चन ने बॉलीवुड में कदम रखा था और पहली हिंदी फिल्म से जया ने सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। ये फिल्म साल 1971 में रिलीज हुई थी, जिसमें जया बच्चन के साथ धर्मेंद्र और उत्पल दत्त नजर आए थे। फिल्म में जया बच्चन एक स्कूली छात्रा की भूमिका में नजर आए थीं। ये  फिल्म भी अमेजन प्राइम पर मौजूद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy birthday Jaya Bachchan top 5 movies silsila guddi chupke chukpe koshish on ott platform in hindi
jaya bachchan films - फोटो : सोशल मीडिया
कोशिश
'कोशिश' जया बच्चन की हिट फिल्मों में से एक है, जिसमें वह अभिनेता संजीव कुमार के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म का निर्देशन गुलजार ने किया था, जिसमें एक कपल की कहानी को दिखाया गया था। ये फिल्म सोनी लिव पर आप आसानी से देख सकते हैं। 
विज्ञापन
Happy birthday Jaya Bachchan top 5 movies silsila guddi chupke chukpe koshish on ott platform in hindi
चुपके चुपके - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

चुपके चुपके
1975 में रिलीज हुई 'चुपके चुपके' एक कॉमेडी फिल्म है, जो बंगाली फिल्म 'छडोबेसी' की रीमेक थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र, जया बच्चन, और शर्मिला टैगोर के साथ असरानी भी नजर आए थे। ऋषिकेश मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शक आज भी पसंद करते हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर मौजूद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed