{"_id":"62483451ca2dcf6ea8600c22","slug":"happy-birthday-jaya-prada-tragic-love-life-of-jaya-prada-married-shrikant-nahata-know-controversies-of-life-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaya Prada Birthday: शादी के बाद भी नहीं मिला पत्नी का दर्जा, ऐसी रही बॉलीवुड अदाकारा जयाप्रदा की ट्रैजिक लव स्टोरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaya Prada Birthday: शादी के बाद भी नहीं मिला पत्नी का दर्जा, ऐसी रही बॉलीवुड अदाकारा जयाप्रदा की ट्रैजिक लव स्टोरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
जयाप्रदा
Link Copied
80 और 90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अदाकारा जया प्रदा 3 अप्रैल को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश में जन्मी जया का नाम ललिता रानी हुआ करता था, जो बाद में बदलकर जया प्रदा हो गया। अभिनेत्री जया ने महज 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की कर दी थी और इस समय वह एक पॉलिटिशियन के रूप में सक्रिय हैं। अपने जमाने में कई बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी हिट साबित हुई, आज भी लोग उनके अभिनय के कायल हैं। हालांकि बड़े पर्दे पर अपना लोहा मनवाने वाली जयाप्रदा की पर्सनल लाइफ उतनी अच्छी नहीं रही और उन्हें अपनी जिंदगी में काफी कुछ झेलना पड़ा। तो चलिए आइए आपको बताते हैं जया प्रदा की शादी से जुड़ी बातें...
Trending Videos
2 of 4
जयाप्रदा
- फोटो : social media
उतार चढ़ाव भरी रही निजी जिंदगी-
अभिनेत्री जया प्रदा और फिल्म निर्माता श्रीकांत नाहटा के रिश्ते में होने की चर्चा मीडिया में खूब हुआ करती थीं हालांकि दोनों ने हमेशा इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का ही नाम दिया, लेकिन साल 1986 में जब जया प्रदा का करियर ऊंचे पायदान पर था तब उन्होंने 22 जून को श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी. लेकिन श्रीकांत पहले से शादीशुदा थे और इस तरह से जया को उनकी दूसरी पत्नी का तमगा मिला। यही वजह रही कि जयाप्रदा की निजी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव भरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
जयाप्रदा
- फोटो : social media
पहले से शादीशुदा थे श्रीकांत-
श्रीकांत नाहटा की पहली शादी चंद्रा से हुई थी, जिससे उनके तीन बच्चे हैं। इसलिए जब उन्होंने जया प्रदा से शादी की थी, तो काफी विवाद खड़ा हो गया था, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही अभिनेत्री से शादी कर ली थी। कहा जाता है कि जया प्रदा से शाद के बाद भी श्रीकांत के पहली पत्नी से बच्चे हुए और इसी वजह से दोनों का रिश्ता खराब होने लगा। शादी शुदा होने के बावजूद जया को अकेले जिंदगी बितानी पड़ी।
4 of 4
जया प्रदा
- फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
कभी नहीं मिला पत्नी का दर्जा-
श्रीकांत ने जया से शादी तो की लेकिन पहली पत्नी को तलाक न देने के कारण सात फेरे लेने के बावजूद जया को कभी भी पत्नी का दर्जा नहीं मिल पाया। श्रीकांत और जया की कोई संतान नहीं है, अभिनेत्री ने अपनी बहन के बेटे को गोद लिया है और अब वह उसी के साथ रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।