{"_id":"606804848ebc3eda731ba2a7","slug":"happy-birthday-jaya-prada-tragic-love-life-of-jaya-prada-srikanth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: श्रीकांत के प्यार में दूसरी पत्नी बनने को तैयार हुईं थीं जया प्रदा, शादी के बाद बच्चे की उम्मीद ने खराब कर दिए रिश्ते","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्मदिन: श्रीकांत के प्यार में दूसरी पत्नी बनने को तैयार हुईं थीं जया प्रदा, शादी के बाद बच्चे की उम्मीद ने खराब कर दिए रिश्ते
फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश में हुआ था। जया प्रदा अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री रही हैं लेकिन फैंस उनके बारे में जानने के लिए आज भी उत्सुक रहते हैं। खासकर उनकी शादी को लेकर। साल 1986 में जया प्रदा ने फिल्म निर्माता श्रीकांत नहाटा से शादी की। तो चलिए आइए आपको बताते हैं जया प्रदा की शादी से जुड़ी बातें...
2 of 5
जया प्रदा
- फोटो : सोशल मीडिया
1986 में जब जया का करियर पीक पर था जया प्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी से पहले जया प्रदा और श्रीकांत नहाटा के रिश्तों की मीडिया में खूब चर्चा होती थी। जया प्रदा इस तरह की खबरों का खंडन ये कहकर करती थीं कि श्रीकांत और वे अच्छे दोस्त थे। जया प्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।
3 of 5
जया प्रदा
जया से पहले श्रीकांत ने चंद्रा के साथ शादी की थी जिससे उनके तीन बच्चे भी हैं। श्रीकांत और जया प्रदा की शादी से काफी विवाद भी खड़ा हुआ, क्योंकि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना जया प्रदा से शादी की थी। इस घटना के बाद कई रिपोर्ट ऐसी छपीं जिसमें जयाप्रदा को घर तोड़ने वाली बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जया प्रदा
- फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
जया प्रदा से शादी के बाद भी उनकी पहली पत्नी से श्रीकांत को बच्चे हुए। वहीं जया प्रदा ने कई इंटरव्यूज में कहा कि वो बच्चा चाहती हैं लेकिन उनके पति ऐसा नहीं चाहते। हालांकि बाद में दोनों के रिश्ते खराब होने लगे। अब शादीशुदा होने के बावजूद आज भी वे अकेली ही रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
जया प्रदा
- फोटो : Instagram: @jayapradaofficial
जया प्रदा ने अपने तीन दशक लंबे सिने करियर में लगभग 200 फिल्मों में अभिनय किया है। इसके बाद उन्होंने राजनीति का रुख कर लिया। जया प्रदा 1994 में तेलुगु देशम पार्टी में शामिल हो गईं। साल 2000 में वो तेदेपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुईं। माना जाता है कि जया प्रदा को पार्टी में लाने के पीछे अमर सिंह की बड़ी भूमिका थी। जब अमर सिंह समाजवादी पार्टी से अलग हुए तो जया भी उनके साथ अलग होकर राष्ट्रीय लोकदल पार्टी में शामिल हो गईं और चुनाव हार गईं। अब वह भाजपा में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।